Homeदेश-समाजमेरा साथ देने पर पड़ोसियों को मिली घर तोड़ने की धमकी, BMC ने भेजा...

मेरा साथ देने पर पड़ोसियों को मिली घर तोड़ने की धमकी, BMC ने भेजा नोटिस: कंगना रनौत

"आज बीएमसी ने मेरे पड़ोसियों को नोटिस भेजा है। बीएमसी ने उन्हें धमकाया है कि वह मुझे सामाजिक तौर पर आइसोलेट कर दें। उन लोगों से कहा गया है कि अगर उन्होंने मेरा समर्थन किया तो उनके घरों को भी तोड़ दिया जाएगा। मेरे पड़ोसियों ने महाराष्ट्र सरकार के ख़िलाफ़ कुछ नहीं बोला इसलिए कृपया उन्हें छोड़ दें।"

अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज बीएमसी को लेकर फिर एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने मुंबई में अपने पड़ोसियों के घरों को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि बीएमसी ने उनके पड़ोसियों को धमकाया है और नोटिस भी भेज दिया है।

कंगना लिखती हैं, “आज बीएमसी ने मेरे पड़ोसियों को नोटिस भेजा है। बीएमसी ने उन्हें धमकाया है कि वह मुझे सामाजिक तौर पर आइसोलेट कर दें। उन लोगों से कहा गया है कि अगर उन्होंने मेरा समर्थन किया तो उनके घरों को भी तोड़ दिया जाएगा। मेरे पड़ोसियों ने महाराष्ट्र सरकार के ख़िलाफ़ कुछ नहीं बोला इसलिए कृपया उन्हें छोड़ दें।”

गौरतलब है कि इससे पहले कंगना रनौत ने यूट्यूबर साहिल चौधरी की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र सरकार को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, “मुंबई में यह क्या गुंडाराज चल रहा है? कोई भी दुनिया के सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री और उसकी टीम पर सवाल नहीं उठा सकता? ये हमारे साथ क्या करेंगे? हमारे घर तोड़ेंगे और मार डालेंगे? कॉन्ग्रेस पार्टी इसके लिए जवाबदेह है?”

इसके अलावा उन्होंने पायल घोष और अनुराग कश्यप मामले को चौधरी की गिरफ्तारी से जोड़ते हुए कहा, “महाराष्ट्र सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए जाने पर कोई व्यक्ति अचानक साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देता है, जो कि लोकतांत्रिक अधिकार है और साहिल को तुरंत जेल भेज दिया जाता है लेकिन पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ कई दिन पहले रेप का मामला दर्ज कराया है लेकिन वह आराम से घूम रहे हैं। क्या है यह सब कॉन्ग्रेस पार्टी?”

बता दें कि कुछ दिन पहले बीएमसी ने महाराष्ट्र सरकार से चल रही अभिनेत्री की तकरार के बीच में उनके कार्यालय पर बुलडोजर चलवाकर कार्रवाई की थी। इसके बाद कंगना ने वीडियो जारी करके कहा था:

“उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है, तूने फिल्म माफिया के साथ मिल कर मेरा घर तोड़ कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है। आज मेरा घर टूटा है। कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है। याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता। मुझे लगता है तुमने मुझपर बहुत बड़ा एहसान किया है। क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पे क्या बीती होगी, लेकिन आज मैंने महसूस किया है। “

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -