उत्तराखंड के खटीमा में जुमे के दिन पुरानी रंजिश में हिंदू युवक तुषार शर्मा की हाशिम ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। तुषार की हत्या से पूरे इलाके में माहौल बिगड़ गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर खूब हंगामा किया। खटीमा में रविवार (14 दिसंबर 2025) को BNS की धारा 163 लागू की गई है।
पुलिस ने आरोपित हाशिम को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया, उसके पैर में गोली लगी है। सोशल मीडिया पर भी घटना से संबंधित कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि तुषार की हत्या उसकी हिंदू पहचान के चलते की गई है। हमलावर की शब्द थे- “ये हिंदू है। इसको मारो चाकू।” आइए जानते हैं निर्मम हत्या से लेकर मचे बवाल की पूरी सच्चाई।
Family claims the accused announced that Tushar needed to be stabbed because he was a Hindu:
— Treeni (@TheTreeni) December 13, 2025
"Ye Hindu Hai.. Isko Maro Chaku…!" https://t.co/wxGpXxdnaF pic.twitter.com/W4nEgeh07B
कहासुनी के बाद तुषार पर चाकू घोंपा, दो अन्य भी घायल
शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) को ऊधर सिंह नगर जिल के खटीमा में रोडवेज बस अड्ड् के पास हुई चाकूबाजी की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। आश्रम पद्धति विद्यालय के पीछे वाले मकान में रहने वाले 24 साल के तुषार शर्मा पर हाशिम और उसके 5 साथियों ने हमला किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना रात लगभग 9.30 बजे की है, जब तुषार, सलमान और अभय बस अड्डे के पास चाय की दुकान पर खड़े थे। तभी गोटिया इस्लामनगर से आए हाशिम और कुछ युवकों से तुषार की कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। तभी अचानक हमलावरों ने तुषार पर चाकू से वार किया। इस हमले में सलमान और अभय को भी गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। यह भी सामने आया कि दोनो गुटों में पुरानी रंजिश चल रही थी।
दो साल पहले तुषार की हुई थी शादी
तुषार शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाला एक मामूली युवक था। दो साल पहले ही तुषार की शादी हुई थी। तुषार के पिता मनोज शर्मा कैंची-चाकू पर धार लगाने का काम करते हैं। तुषार की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
पति की हत्या के बाद पत्नी ने कहा कि तुषार के हाथ पीछे बाँधकर चाकू घोंपा गया। उन्होंने कहा कि घर में उनके ससुर 60 साल के हैं। वे सरकार से मुआवजा और नौकरी चाहती हैं। साथ ही इंसाफ की माँग करते हुए आरोपितों को मौत के घाट सुलाने और फाँसी की सजा का सरकार से आग्रह किया है।
तुषार की हत्या पर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन
तुषार की हत्या के बाद स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश है। अगले दिन शनिवार (13 दिसंबर 2025) को गुस्साए लोगों ने जुलूस निकाला और आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग की। हत्या के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति के बीच भारी पुलिसबल तैनात किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं संग सैंकड़ों लोगों ने घटनास्थल के पास चाय की दुकान को आग के हवाले कर दिया, जो कथित तौर पर आरोपित हाशिम के अब्बा की थी। आसपास की दुकानों में भी तोड़फोड़ की। लोगों ने इकट्ठा होकर खटीमा कोतवाली का घेराव कर आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग की।
घटना के विरोध में सितारगंज मार्ग, टनकपुर मार्ग, मेलाघाट मार्ग और पीलीभीत मार्ग के अधिकतर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। खटीमा के मुख्य चौराहे और रोडवेज स्टॉपेज के पास भी गुस्साए लोगों की भीड़ ने जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। साथ ही आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
खटीमा में धारा 163 लागू
इस दौरान पुलिस और गुस्साए लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं पुलिस ने जामा मस्जिद के सामने इकट्ठा हो रहे लोगों पर भी लाठीचार्ज किया। पूरे इलाके में माहौल बिगड़ने के बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया और मुख्य चौक के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू की गई। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी।
आरोपित हाशिम पर पुलिस ने कसी नकेल
पुलिस ने खटीमा में हुई चाकूबाजी की घटना में मुख्य आरोपित हाशिम की पहचान की। पुलिस को सूचना मिली कि घटना के बाद हाशिम खटीमा से भागने की फिराक में है, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी और घेराबंदी की।
पुलिस ने हाशिम को तलाश लिया, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हाशिम पर फायरिंग की, जो उसके पैर में जा लगी। घायल हाशिम को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। अस्पताल से सामने आई तस्वीरों में हाशिम पुलिस से माफी माँगता नजर आ रहा है।
खटीमा SSP मणिकांत मिश्रा का कहना है कि तुषार की हत्या मामले में दो अन्य आरोपितों की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की।
प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई
वहीं खटीमा प्रशासन ने शनिवार (13 दिसंबर 2025) को आरोपित हाशिम के अब्बा की चाय की दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई की। यह कार्रवाई घटनास्थल के पास लोक निर्माण विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का हिस्सा रही।
इस दौरान उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, एडिशनल एसपी, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। उपजिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण स्थल पर अराजक तत्वों के जमावड़े की शिकायत आती रहती है, इसीलिए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है।


