Homeदेश-समाज'आखिरी इच्छा पूरी करो... 2 मिनट के लिए नीचे उतार दो': कुंडली बॉर्डर पर...

‘आखिरी इच्छा पूरी करो… 2 मिनट के लिए नीचे उतार दो’: कुंडली बॉर्डर पर काटकर लटकाए गए लखबीर के आखिरी क्षणों का ऑडियो

जी न्यूज द्वारा शेयर की गई इस ऑडियो में दावा है कि ये ऑडियो लखबीर के आखिरी क्षणों की है जहाँ वो मरते-मरते निहंग सिखों से दया की भीख माँग रहा है।

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर लखबीर सिंह की निर्मम हत्या के बाद अब एक ऑडियो सामने आई है। जी न्यूज द्वारा शेयर की गई इस ऑडियो में दावा है कि ये ऑडियो लखबीर के आखिरी क्षणों की है जहाँ वो मरते-मरते निहंग सिखों से दया की भीख माँग रहा है।

ऑडियो में सुन सकते हैं कि वह कहता है कि उसे बस 2 मिनट के लिए नीचे उतार दिया जाए। लखबीर कहता है, “मेरी इच्छा पूरी करो। दो मिनट के लिए मुझे नीचे उतार दो।”

इस पर उसे मारने वाले उससे पूछते हैं- “क्या है तेरी इच्छा।” 

लखबीर कहता है- “बोल तो रहा हूँ मुझे नीचे उतार दो।” 

आरोपित कहते हैं- “गंदे आदमियों के साथ घूमता है तू…जूते पड़ेंगे तो तुझे अक्ल आएगी…सही बता दे कौन आदमी थे।” 

लखबीर कहता है- “बताता हूँ मुझे नीचे उतार दो। मैं आपकी बात करवा देता हूँ…मुझे नीचे उतार दो।” 

निहंग जबाव देते हैं- “तब नीचे उतारेंगे जब तू असली आदमी का नाम बताएगा।”

लखबीर रोते हुए कहता है- “मुझे नीते उतार दो। मैं बात कराता हूँ।”

सामने से कहा जाता है- “देख तुझे ऐसे ही लटकाएँगे जब तक तुझमें सांस बाकी है।”

बता दें कि 35 साल के लखबीर के साथ हुई यह घटना शुक्रवार (15 अक्टूबर 2021) सुबह की है। हत्या को आंदोलन के मुख्य मंच से 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस में दर्ज हुई एफआईआर को ऑपइंडिया ने एक्सेस किया है। इसमें इस बात का उल्लेख है कि लटके मिले व्यक्ति के सुबह 5 बजे के करीब हाथ पाँव काटे गए।

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुँची तो लखबीर का शव बैरिकेड से लटका मिला। उसके शरीर पर बस अंडरगार्मेंट थे। स्थानियों ने जानकारी दी कि ये करतूत निहंगों की है जिन्होंने बाद में पुलिस की जाँच में न सहयोग किया और बल्कि शव को भी बैरिकेड से उतारने से मना कर दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।

कैसी दोगलई है रवीश कुमार? CJP से लेकर ईरान-गाजा पर स्टूडियो में बैठकर चलाई जुबान, झारखंड पेपर लीक पर बोलना पड़ा तो कहा- हम...

रवीश कुमार अपना प्रोपेगेंडा चमकाने से बाज तो आएँगे नहीं, 1 हफ्ते बाद झारखंड पेपर लीक मुद्दे की याद आई, उसमें भी मोदी सरकार की गलती बता रहे।
- विज्ञापन -