Homeदेश-समाजमुकेश अंबानी की फैमिली को जान से मारने की धमकी, दो बार आया फोन:...

मुकेश अंबानी की फैमिली को जान से मारने की धमकी, दो बार आया फोन: रिलायंस अस्पताल को बम से उड़ाने की भी बात कही

इससे पहले 15 अगस्त को भी एक व्यक्ति ने फोन पर मुकेश और नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी दी थी। तब धमकी भरे 8 फोन रिलायंस अस्पताल में किए गए थे।

रिलायंस ग्रुप के मुखिया मुकेश अंबानी और उनके पारिवारिक सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने मुंबई स्थित HN रिलायंस फॉउन्डेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की बात कही है। बुधवार (5 अक्टूबर 2022) को रिलांयस हॉस्पिटल में 5 घंटे के अंतराल में 2 बार फोन के जरिए धमकी दी गई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक HN रिलायंस फॉउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन पर पहली कॉल दोपहर 12 बज कर 57 मिनट पर आई। लगभग 5 घंटे बाद शाम 5 बज कर 4 मिनट पर दुबारा फोन आया। कॉलर ने रिलायंस अस्पताल उड़ाने की बात कही। साथ ही मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता और बेटों आकाश तथा अनंत को भी मार की धमकी दी।

इन फोन कॉल को लेकर डीबी मार्ग थाने में शिकायत की गई। इसके बाद मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के मुताबिक धमकी एक मोबाइल नंबर से दी थी, जिसे एक विशेष टीम बना कर ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। मुकेश अंबानी को 29 सितम्बर 2022 को सरकार ने Z+ सुरक्षा दी थी।

गौरतलब है कि अंबानी परिवार को इस प्रकार की धमकी पहली बार नहीं मिली है। इससे पहले 15 अगस्त को भी एक व्यक्ति ने फोन पर मुकेश और नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी दी थी। तब धमकी भरे 8 फोन रिलायंस अस्पताल में किए गए थे। उस समय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसके अलावा फ़रवरी 2021 में अंबानी के घर एंटीलिया के पास एक कार में विस्फोटक मिला था। इस केस में मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सचिन वाजे का नाम आया था। मामले की जाँच NIA कर रही है। सितम्बर 2021 में एक टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उर्दू में बात करने वाले 2 संदिग्धों ने मुकेश अंबानी के घर का पता पूछा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ढाल बनाकर वामपंथी और कट्टरपंथी ताकतें कर रही हैं देश में अराजकता फैलाने की कोशिश

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, जबकि सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट और धमकियाँ सामने आईं।

NEET-UG पेपर लीक और कोचिंग माफिया, CBI ने सॉल्वर गैंग से जुड़े 45 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट: पढ़ें मेडिकल एंट्रेन्स टेस्ट की...

रिपोर्ट में प्रश्नपत्र लीक मामलों में शामिल आरोपितों, उनके तरीकों, CBI जाँच और परीक्षा प्रणाली में जरूरी सुधारों का विश्लेषण करती है।
- विज्ञापन -