Homeदेश-समाजखौफनाक: मजदूरी माँगी तो गुदाद्वार में हवा भरने वाली पाइप डाल मशीन किया चालू,...

खौफनाक: मजदूरी माँगी तो गुदाद्वार में हवा भरने वाली पाइप डाल मशीन किया चालू, दर्दनाक मौत

"घटना 45 दिन पहले घटित हुई थी। हालाँकि यह घटना आज हमारे संज्ञान में आई क्योंकि मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई थी। मैंने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।"

मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कथित तौर पर एक मजदूर की मौत इस कारण हो गई, क्योंकि मालिक ने उसके गुदाद्वार में एयर कंप्रेसर डाल मशीन चालू कर दी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मजदूरी को लेकर विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया।

मृतक के भाई धनीराम धाकड़ ने इस अमानवीय घटना के बारे में बताते हुए कहा, “यह घटना 8 नवंबर को हुई थी। मेरा भाई सुबह काम पर गया था। दोपहर को मुझे बताया गया कि वह गैस्ट्रिक बीमारियों से पीड़ित है। लेकिन जब वह उससे मिला तो उसने घटना की पूरी जानकारी उसे दी। उसने बताया तीन अन्य कर्मचारियों पिंटू, रवि और पप्पू खान की मदद से मालिक ने उसके मलाशय में एयर कंप्रेसर डाल मशीन चालू कर दी। हम उसे कई अस्पतालों में ले गए लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद जब पीड़ित की हालत बिगड़ गई, तो आरोपित मालिक राजेश राय उसके परिवार को बताए बिना, उसे ग्वालियर के एक अस्पताल में ले गया। जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो वे उसे वापस ले आए और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना की जानकारी देते शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि ” घटना 45 दिन पहले घटित हुई थी। हालाँकि यह घटना आज हमारे संज्ञान में आई क्योंकि मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई थी। मैंने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -