Homeदेश-समाजगुरुद्वारे से निकली तलवार-डंडों से लैस भीड़, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: नांदेड़ में 'होला...

गुरुद्वारे से निकली तलवार-डंडों से लैस भीड़, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: नांदेड़ में ‘होला मोहल्ला’ पर हिंसा

"कोरोना महामारी के कारण 'होला मोहल्ला' का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। गुरुद्वारा कमेटी को सूचित कर दिया गया था और उन्होंने हमें आश्वस्त किया था कि वे हमारे निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा था कि वे कार्यक्रम गुरुद्वारे के परिसर के अंदर करेंगे।"

महाराष्ट्र के नांदेड़ में तलवार और डंडों से लैस सिखों की भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण होली के जुलूस पर पाबंदी लगाई गई थी। स्थानीय गुरुद्वारे में ‘होला मोहल्ला’ पर भी रोक लगी हुई थी। सिखों ने भी आश्वासन दिया था कि वे गुरुद्वारे के भीतर ही इसे मनाएँगे।

सिख बहार नहीं निकले इसकी निगरानी के लिए गुरुद्वारे के बाहर पुलिस बल तैनात थी। प्रशासन ने गुरुद्वारे का दरवाजा भी बंद कर दिया था। लेकिन कुछ सिख युवकों ने दरवाजे को तोड़ पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस के वाहनों को भी निशान बनाया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। सचखंड हुजूर साहिब गुरुद्वारे में होली से पहले पुलिस ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें ‘होला मोहल्ला’ का आयोजन कोरोना दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने को कहा गया था।

सोमवार (मार्च 29, 2021) को होली के दिन दोपहर तक सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और होली से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए, लेकिन शाम होते-होते होली का जुलूस निकालने की बारी आई तो भीड़ गुरुद्वारा परिसर में एकत्र हो गई। दरवाजा तोड़ कर भीड़ सड़कों पर आ निकली। पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोका, जिससे वो भड़क गए और 300 लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। शाम 4 बजे हुई इस घटना में पुलिस के बैरिकेड्स भी तोड़े गए।

नांदेड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) निसार तंबोली ने बताया, “कोरोना महामारी के कारण ‘होला मोहल्ला’ का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। गुरुद्वारा कमेटी को सूचित कर दिया गया था और उन्होंने हमें आश्वस्त किया था कि वे हमारे निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा था कि वे कार्यक्रम गुरुद्वारे के परिसर के अंदर करेंगे।” DIG ने 200 लोगों के खिलाफ IPC की धारा- 307, 324, 188 और 269 के तहत मामला दर्ज करने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन पर भी तलवार से हमला किया गया। IG निसार तंबोली भी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाई। वहाँ अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और इस पूरे मामले की जाँच की जा रही है। इस गुरुद्वारा को सिखों की दक्षिण काशी भी कहा जाता है, जहाँ कई वर्षों से होली पर ऐसा आयोजन होता आ रहा है। नांदेड़ में 4 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।

नांदेड़ पुलिस ने गुरुद्वारे के बाहर तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर अब तक 17 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया है कि अज्ञात लोगों पर दंगा और हत्या के प्रयास के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं।

गौरतलब है फरवरी 2021 में नांदेड़ से ही एक खालिस्तानी समर्थक सरबजीत सिंह किरात को धरा गया था। वो मूल रूप से लुधियाना का है। इसी तरह के एक अन्य मामले में गुरपिंदर सिंह नामक एक व्यक्ति को UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया था। महाराष्ट्र से पिछले दिन कोरोना के 31,000 नए मामले सामने आए और 102 की संक्रमण के कारण मौत हुई। नांदेड़ में भी प्रतिदिन 1000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -