Homeदेश-समाजट्रेन में लड़की के साथ अश्लील हरकत कर रहा था युवक, तस्करी के लिए...

ट्रेन में लड़की के साथ अश्लील हरकत कर रहा था युवक, तस्करी के लिए ले जा रहा था बांग्लादेश: एक यात्री की सूझबूझ से यूँ धराया

ट्रेन के किऊल जंक्शन पर पहुँचते ही पटना के युवक ने देखा कि उक्त व्यक्ति लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। लड़की किसी तरह खुद का बीच-बचाव कर रही थी।

बिहार में कम उम्र की लड़कियों की तस्करी का एक मामला सामने आया है। एक यात्री की सूझबूझ से तस्कर पकड़ा गया। ये घटना शनिवार (1 जनवरी, 2021) की है, जब ट्रेन में एक लड़की को तस्करी करते हुए बांग्लादेश ले जाया जा रहा था। खुलासा हुआ है कि इस तरह की घटनाएँ लगातार चल रही हैं इसके लिए पश्चिम बंगाल के रास्ते का उपयोग किया जा रहा है। दिल्ली से लड़कियों को झाँसे में लिया जाता था और पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश में उनकी तस्करी की जाती थी।

पटना के एक युवक की सूझबूझ के कारण न सिर्फ उक्त तस्कर को पकड़ा जा सका, बल्कि लड़की को भी बचा लिया गया। पटना का वो युवक भागलपुर की यात्रा कर रहा था। इस दौरान वो जनरल बोगी में सवार था। तभी उसकी नजर एक किशोरी पर पड़ी, जो काफी इस डरी-सहमी हुई सी लग रही थी। देखने में वो किसी समृद्ध घर की लग रही थी, लेकिन उसके शरीर पर ढंग के कपड़े नहीं थे। उसके साथ में एक युवक भी बैठा हुआ था, जो उसी ट्रेन से यात्रा कर रहा था।

ट्रेन के किऊल जंक्शन पर पहुँचते ही पटना के युवक ने देखा कि उक्त व्यक्ति लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। लड़की किसी तरह खुद का बीच-बचाव कर रही थी। युवक को शक हुआ और उसने ट्रेन में ही इन दोनों से पूछताछ शुरू की। हालाँकि, उक्त व्यक्ति झूठ बोलने लगा। वो कहने लगा कि ये लड़की उसकी रिश्तेदार है और वो दोनों मालदा जा रहे हैं। जबकि लड़की ने पूछे जाने पर उस व्यक्ति को अपना दोस्त बताया। लेकिन, पटना के युवक को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ।

इसी बीच बात बढ़ी और गश्ती के लिए आए जवानों को पूरी बात बताई गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की को झाँसा देकर दिल्ली से ले जाया जा रहा था। उक्त व्यक्ति पर दिल्ली में भी केस दर्ज था। मालदा के रास्ते कई लड़कियों को इससे पहले भी बांग्लादेश भेजने की बात सामने आई। किशोरी की पहचान कर के उसके पिता को पूरी घटना की सूचना दी गई। इसके बाद वो फ्लाइट से कोलकाता पहुँचे और बेटी को साथ ले गए। वहीं आरोपित को दिल्ली पुलिस ले गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -