Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाजजिस अमान अहमद ने किया हिन्दू लड़की का रेप, मौलाना शाने आलम ने उसी...

जिस अमान अहमद ने किया हिन्दू लड़की का रेप, मौलाना शाने आलम ने उसी से निकाह करवाया: गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 दिन से था फरार

शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि वो जिस फैक्ट्री में काम करती थी वहाँ अनम नाम की एक अन्य मुस्लिम लड़की भी काम करती थी। दोनों में दोस्ती हो गई। एक दिन जब अनम काम पर नहीं आई तो वह उसके घर गई, यहीं पर अनम के भाई ने उसके साथ रेप किया और ब्लैकमेल करने लगा।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने हिन्दू महिला को इस्लाम कबूल करवाने वाले मौलाना को गिरफ्तार किया है। मौलाना का नाम शाने आलम है। शाने आलम ने पीड़िता का रेप करने वाले युवक से ही उसका निकाह करवा दिया था। मौलाना लगभग लगभग 20 दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। शाने आलम की गिरफ्तारी रविवार (2 जून 2024) को हुई है।

यह मामला गाजियाबाद के थानाक्षेत्र अंकुर विहार का है। यहाँ 16 मई को एक 18 वर्षीया हिन्दू लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि लगभग 4 महीने पहले वह एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी। इसी फैक्ट्री में अनम नाम की एक अन्य मुस्लिम लड़की भी काम करती थी। दोनों में दोस्ती हो गई। एक दिन जब अनम काम पर नहीं आई तो उसके सहेली उसको खोजते हुए उसके घर पहुँच गई। यहाँ घर पर सिर्फ अनम का भाई अमान मिला। अमान ने पीड़िता से रेप किया और उसके बाद ब्लैकमेलिंग पर उतारू हो गया।

लगभग 2 माह पहले अमान पीड़िता को अपने साथ अमरोहा ले गया। यहाँ उन्हें मौलाना शाने आलम मिला जिसने उर्दू में लिखे 3 कागजातों पर पीड़िता के दस्तखत करवाए। इसके बाद मौलाना ने जबरदस्ती पीड़िता का इस्लामी तौर तरीकों से निकाह अमान से करवा दिया। लड़की का मूल नाम बदल कर कुलसुम रख दिया गया। इसके बाद अमान ने लड़की को 2 महीने तक अमरोहा की किसी गुमनाम जगह पर रखा। 2 महीने बाद वह लड़की को लेकर गाजियाबाद के DLF इलाके में शिफ्ट हो गया।

पीड़िता भी मूलतः गाजियाबाद के लोनी इलाके की रहने वाली थी। 14 मई को वह मौका पाकर अपने मायके भाग निकली। 16 मई को उसने आरोपित अमान और मौलाना शाने आलम के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इन दोनों पर IPC की धारा 376 के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत FIR दर्ज कर लिया। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। केस दर्ज करने के अगले ही दिन पुलिस ने 17 मई को अमान को गाजियाबाद से ही गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया था।

अमान की गिरफ्तारी और खुद पर केस दर्ज होने की बात जानकर 38 वर्षीय मौलाना शाने आलम फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपित की तलाश में दबिश भी दी जा रही थी। रविवार (2 जून) को पुलिस को मौलाना की सटीक लोकेशन मिल गई। शाने आलम को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में शाने आलम ने अमान को अपना रिश्तेदार बताया। उन्होंने कहा कि अमान ने एक हिन्दू लड़की को ला कर उस से निकाह करवाने की गुजारिश की थी। मौलाना शाने आलम अमरोहा शहर के फिरदौस मस्जिद इलाके का रहने वाला है। जरूरी कानूनी कार्रवाई कर के उसे जेल भेज दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्राइवेट सेक्टर में भी दलितों एवं पिछड़ों को मिले आरक्षण: लोकसभा में MP चंद्रशेखर रावण ने उठाई माँग, जानिए आगे क्या होंगे इसके परिणाम

नगीना से निर्दलीय सांसद चंद्रशेखर आजाद ने निजी क्षेत्रों में दलितों एवं पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने के लिए एक निजी बिल पेश किया।

‘तुम कोटा के हो ब#$द… कोटा में रहना है या नहीं तुम्हें?’: राजस्थान विधानसभा में कॉन्ग्रेस विधायक ने सभापति और अधिकारियों को दी गाली,...

राजस्थान कॉन्ग्रेस के नेता शांति धारीवाल ने विधानसभा में गालियों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने सदन में सभापति को भी धमकी दे दी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -