Homeदेश-समाज'पाकिस्तानी' लड़की पहुँची मुरादाबाद, ट्रेन में हिंदू लड़के से माँगी मदद… अंत में ले...

‘पाकिस्तानी’ लड़की पहुँची मुरादाबाद, ट्रेन में हिंदू लड़के से माँगी मदद… अंत में ले गया मेरठ वाला परिवार

यह लड़की देहरादून से मुरादाबाद के बीच ट्रेन यात्रा के क्रम में निखिल शर्मा को मिली थी। उनसे मदद माँगते हुए खुद को पाकिस्तानी बताया था। उसका कहना था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसका सामान चोरी हो गया, जिसमें उसके पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य दस्तावेज थे।

वह न पाकिस्तान के कराची शह​र की रहने वाली है। न उसका नाम हया बी। वह असल में मेरठ की एक किशोरी है, जो अपने घर से निकलकर पहले देहरादून गई और फिर मुरादाबाद पहुँची। मानसिक तौर पर कमजोर बताई जा रही इस नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

यह लड़की 25 सितंबर 2023 को देहरादून से मुरादाबाद के बीच ट्रेन यात्रा के क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता निखिल शर्मा को मिली थी। लड़की ने उनसे मदद माँगते हुए खुद को पाकिस्तानी बताया था। उसका कहना था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसका सामान चोरी हो गया, जिसमें उसके पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य दस्तावेज थे।

निखिल शर्मा के मुताबिक वे 25 सितंबर की रात को काठगोदाम एक्सप्रेस से देहरादून से मुरादाबाद आ रहे थे। इस यात्रा के दौरान उन्हें एक लड़की मिली जो खुद को पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली बता रही थी। लड़की ने निखिल से मदद माँगते हुए बताया कि वह अपनी एक दोस्त से मिलने भारत आई थी, लेकिन उसका बैग और अन्य कागजात चोरी हो गए। लड़की ने मुंबई जाने की भी इच्छा जताई। निखिल ने लड़की को मदद का पूरा भरोसा दिया और रेलवे पुलिस मुरादाबाद से सम्पर्क किया।

पाकिस्तान नाम आते ही पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा व जाँच एजेंसियाँ सक्रिय हो गईं। जब पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो मामला कुछ और ही निकल कर सामने आया। लड़की ने निखिल शर्मा से झूठ बोला था। वह मूल रूप से मेरठ के गुदड़ी बाजार इलाके की रहने वाली निकली। 3 दिन पहले वह घर से अचानक ही बिना किसी को बताए निकल गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। आखिरकार मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अपने स्तर पर लड़की का पता लगाने की कोशिश कर रही थी।

मेरठ से निकल कर लड़की देहरादून चली गई थी। वहाँ से मुरादाबाद जाने के दौरान वह निखिल के संपर्क में आई। उन्होंने लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया था। मुरादाबाद रेलवे पुलिस ने लड़की को उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -