Sunday, May 4, 2025
Homeदेश-समाजजनजातीय समाज की लड़कियों से सामूहिक बलात्कार: बाल आयोग के अध्यक्ष ने पीड़िताओं और...

जनजातीय समाज की लड़कियों से सामूहिक बलात्कार: बाल आयोग के अध्यक्ष ने पीड़िताओं और परिजनों से की मुलाकात, शिकायत – रोहिंग्या घुसपैठियों की करतूत

प्रियंक कानूनगो ने भरोसा दिलाया है कि NCPCR ये सुनिश्चित करेगा कि सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले, एक भी अपराधी बच कर निकलने न पाए।

केंद्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो मेघालय पहुँचे हैं। रविवार (28 अप्रैल, 2024) को उन्होंने दक्षिण-पश्चिम गारो पहाड़ियों के अमपाती जिले में एक जनजातीय उत्सव के दौरान नाबालिग लड़कियों पर हमले और उनके साथ सामूहिक बलात्कार के मामलों की जाँच की। इन घटनाओं को लेकर कई शिकायतें आई थीं। ये इलाका असम और बांग्लादेश से सटा हुआ है। प्रियंक कानूनगो ने बताया कि हमलावरों के अवैध रोहिंग्या घुसपैठिया होने का संदेह है।

कई लड़कों पर भी हमला किया गया, वहीं लड़कियों को गैंगरेप का शिकार बनाया गया। प्रियंक कानूनगो ने पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात की। अब भी आधा दर्जन अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। प्रियंक कानूनगो ने भरोसा दिलाया है कि NCPCR ये सुनिश्चित करेगा कि सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले, एक भी अपराधी बच कर निकलने न पाए। उन्होंने ये भी बताया कि आगे ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार स्तर पर नीति बनाई जाएगी।

बता दें कि मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में मंगलवार (23 अप्रैल, 2024) को 26 वर्षीय यूट्यूबर के साथ रेप का मामला भी सामने आया था। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में 3 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। पीड़िता और उसके दोस्तों को पहले नशीला पदार्थ दिया गया था। 18-20 की उम्र के तीनों अपराधियों जैंतिया हिल्स से गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी पाई। वहीं अन्य की तलाश जारी है।

वहीं गारो हिल्स रेप केस में पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत 8 को गिरफ्तार किया है। SWGH (साउथ वेस्ट गारो हिल्स) के पुलिस चीफ (मुख्यालय) विकास कुमार यादव ने बताया कि असम पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन में शनिवार को मांकचर से मुख्य आरोपित धराया है। अगले दिन उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। 12-15 आरोपित इसमें शामिल थे। इनकी उम्र 25-27 के बीच बताई जा रही है। 16 अप्रैल, 2024 को 2 लड़कों और 2 लड़कियों के साथ बर्बरता हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम मंदिर में घुस गई मुस्लिम महिला, सिर और चेहरे को नीले कपड़े से ढँक रखा था: बहस करने पर पुलिस ने हिरासत में...

3 मार्च को अब्दुल नामक एक आतंकी धराया था, जो हैण्ड ग्रेनेड से राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहा था। अब चेहरे पर नीला कपड़ा बाँधी महिला धराई।

‘गोधरा ट्रेन को जलने से रोक सकते थे’: गुजरात HC ने 9 पुलिसकर्मियों की बर्खास्ती को बरकरार रखा, कहा – काम में लापरवाही और...

इनके नाम अब्दुल रज्जाक कुरकुर, इस्माइल सुलेजा, जब्बीर बिनयामीन बेहरा, रमजानी बिनयामीन बेहरा, महबूब हसन, सिराज बाला, इरफान कलंदर, इरफान पटाडिया, हसन लालू, महबूब चंदा और सलीम जर्दा हैं।
- विज्ञापन -