Wednesday, April 24, 2024
Homeदेश-समाजहरियाणा में एक और 'निकिता तोमर' कांड: ससुराल जा रही दुल्हन तनिष्का को मोहम्मद...

हरियाणा में एक और ‘निकिता तोमर’ कांड: ससुराल जा रही दुल्हन तनिष्का को मोहम्मद साहिल ने गोलियों से भूना, वारदात में दो नाबालिग भी शामिल

पिछले साल अक्टूबर में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर 21 वर्षीय छात्रा निकिता तोमर की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दरअसल, आरोपित तौसीफ (Tauseef) ने निकिता को गाड़ी में खींचने की कोशिश की, लेकिन जब वह असफल रहा तो उसने गोली मार दी थी।

हरियाणा के रोहतक जिले के गाँव भाली से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार (1 दिसंबर 2021) की रात 11:30 बजे के करीब गाँव के शिव मंदिर के पास कार सवार तीन बदमाशों ने शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को गोलियों से भून दिया। इसके साथ ही वे दूल्हे के भाई की चेन भी तोड़ कर ले गए। दुल्हन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्‍हे के परिजन दुल्हन तनिष्का शर्मा को सांपला से रोहतक ला रहे थे। दूल्हे का भाई सुनील कार चला रहा था, जबकि साला उज्ज्वल भी साथ बैठा था। उन्होंने संदेह जताया है कि दुल्हन के मायके सांपला से पीछा कर रहे मोहम्मद साहिल नाम के शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने साहिल और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश इनोवा गाड़ी में आए थे और दुल्हन की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और उसे गोली मार दी।

दुल्हन तनिष्का शर्मा को साहिल ने 5 से 6 गोली मारी

20 वर्षीय दुल्हन तनिष्का को साहिल ने 5 से 6 गोली मारी है। 3 दिन से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी तनिष्का की हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। दुल्हन के पेट, गर्दन और मुँह में गोली लगी है। पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष टीम उसके उपचार में लगी हुई है। डॉक्टरों ने उसके बचने के चांस 50-50 बताए हैं।

दो अन्य आरोपितों को जुवैनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया

मुख्य आरोपित साहिल ने दो नाबालिगों को अपनी साजिश का हिस्सा बनाया था। साजिश के तहत साहिल ने समारोह की पल-पल की जानकारी के लिए अपने इन दो दोस्तों को भेजा था। जैसे ही दुल्हन घर से विदा हुई, दोनों दोस्तों ने तुरंत कार के नंबर की जानकारी साहिल को बता दी। पुलिस ने दोनाें को वारदात की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शनिवार (4 दिसंबर) को आरोपितों को जुवैनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहाँ से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद कर लिया है।

अपराधिक प्रवृत्ति के साहिल पर 6 मुकदमे हैं दर्ज

इस घटना का मुख्य आरोपित मोहम्मद साहिल अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बदमाश के फरार होने की वजह से सांपला और भाली में भय का माहौल बना हुआ है। दरअसल, साहिल सांपला का रहने वाला है और तनिष्का भी वहीं की रहने वाली है। इसके अलावा, भाली आनंदपुर में तनिष्का का ससुराल है। इन दोनों गाँवों के लोगों में भय के साथ-साथ साहिल की गिरफ्तारी न होने से रोष है। पुलिस ने बताया कि आरोपित साहिल पर लूट, स्नैचिंग, बाइक चोरी समेत कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमे में वह भगोड़ा भी घोषित है। आरोपित को पकड़ने के लिए छह सदस्यीय टीम जुटी है।

पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही

पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपित साहिल अपने साथियों के साथ विवाह स्थल पर भी मौजूद था और वहाँ उसने खाना भी खाया था। इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। दूल्हे मोहन ने पुलिस को बताया कि तनिष्का का परिवार उसकी रिश्तेदारी में आता है। तीन महीने पहले दोनों का रिश्ता तय हुआ था। बुधवार को धूमधाम से शादी हुई, लेकिन किसी को अनहोनी की आशंका नहीं थी। रात करीब साढ़े 10 बजे विदाई के बाद वे भाली आनंदपुर के लिए रवाना हुए। दूल्हे ने बताया कि इसके बाद वो गाड़ी से हमारा पीछे करते हुए आए। उन्होंने सभी को नीचे उतारकर बदमाशों ने तनिष्का पर लगातार तीन फायर किए। इसी बीच एक युवक की पिस्तौल बंद हो गई। तभी दूसरा युवक आगे आया और दुल्हन को दो गोलियाँ और मार दीं।

निकिता तोमर को तौसीफ ने मारी थी गोली

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर 21 वर्षीय छात्रा निकिता तोमर की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दरअसल, आरोपित तौसीफ (Tauseef) ने निकिता को गाड़ी में खींचने की कोशिश की, लेकिन जब वह असफल रहा तो उसने गोली मार दी थी। यह पूरी घटना CCTV में भी कैद हो गई थी, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

माली और नाई के बेटे जीत रहे पदक, दिहाड़ी मजदूर की बेटी कर रही ओलम्पिक की तैयारी: गोल्ड मेडल जीतने वाले UP के बच्चों...

10 साल से छोटी एक गोल्ड-मेडलिस्ट बच्ची के पिता परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं एक अन्य जिम्नास्ट बच्ची के पिता प्राइवेट कम्पनी में काम करते हैं।

कॉन्ग्रेसी दानिश अली ने बुलाए AAP , सपा, कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ता… सबकी आपसे में हो गई फैटम-फैट: लोग बोले- ये चलाएँगे सरकार!

इंडी गठबंधन द्वारा उतारे गए प्रत्याशी दानिश अली की जनसभा में कॉन्ग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe