Homeदेश-समाजमाँ-बेटी के साथ दुष्कर्म नहीं कर पाया वार्ड सदस्य खुर्शीद तो दोनों का सर...

माँ-बेटी के साथ दुष्कर्म नहीं कर पाया वार्ड सदस्य खुर्शीद तो दोनों का सर मुंडवा सड़क पर घुमाया

लड़की अपनी माँ के साथ गाँव में अकेली रहती है। दुष्कर्म करने में असफल रहने के बाद गुस्से में उन्होंने माँ-बेटी को पीटा और फिर बदचलनी का आरोप लगाकर नाई को बुलाया और उनके बाल मुंडवा दिए।

बिहार के वैशाली में भगवानपुर थानाक्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहाँ कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक लड़की और उसकी माँ के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जब माँ-बेटी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने पहले उनसे मारपीट की और फिर उनका सिर मुंडवाकर सड़क पर घुमाया।

खबरों के मुताबिक लड़की अपनी माँ के साथ गाँव में अकेली रहती है। उसके पिता भिक्षाटन कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार (जून 26, 2019) की शाम 5 बदमाश दुष्कर्म करने की नीयत से उनके घर में घुसे, लेकिन माँ-बेटी के विरोध के कारण वह अपने मनसूबों में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद गुस्से में उन्होंने माँ बेटी को पीटा और फिर बदचलनी का आरोप लगाकर नाई को बुलाया और उनके बाल मुंडवा दिए। इसके बाद उन्हें सड़क पर भी घुमाया गया।

हैरानी की बात यह है कि सभी आरोपित उसी गाँव के रहने वाले हैं। आरोपितों में एक वार्ड सदस्य खुर्शीद भी शामिल है। फिर भी गाँव के किसी व्यक्ति ने इन दोनों माँ-बेटी पर हुए अत्याचार का विरोध नहीं किया और सिर्फ़ तमाशबीन बने तमाशा देखते रहे। इस मामले में 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित खुर्शीद समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक पीड़ित माँ-बेटी का कहना है कि पड़ोस की रहने वाले बदमाशों ने उनके साथ मनमानी और छेड़खानी करने की कोशिश की, उनके विरोध पर उनके साथ सरेआम अत्याचार हुआ। पुलिस ने इस मामले को गंभीर बताया है और आश्वासन दिया है कि आरोपितों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -