Homeदेश-समाज'हिंदू लड़के से करती हूँ प्यार, मेरे घरवाले मुझे मार देंगे' : अलीगढ़ से...

‘हिंदू लड़के से करती हूँ प्यार, मेरे घरवाले मुझे मार देंगे’ : अलीगढ़ से मुस्लिम युवती की वीडियो वायरल, माँगी CM योगी से मदद, भाई पर लगाया गंदे ढंग से छूने का आरोप

वायरल वीडियो में लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी का नाम शौर्य वर्मा है। वह एक हिंदू है। लड़की कहती है कि वो भी हिंदू धर्म में विश्वास करती है और शौर्य से शादी करना चाहती है, लेकिन उसके घरवाले इसके खिलाफ है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक युवती की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में युवती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि उसे एक हिंदू लड़के से प्यार हो गया है लेकिन उसके घरवाले मान नहीं रहे। उसे घर में बंद कर दिया गया है और उसे शक है कि उसकी हत्या भी की जा सकती है।

मामला खैर थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी का नाम शौर्य वर्मा है। वह एक हिंदू है। लड़की कहती है कि वो भी हिंदू धर्म में विश्वास करती है और शौर्य से शादी करना चाहती है। लेकिन उसके घरवाले इसके खिलाफ है। उन्होंने दोनों के रिश्ते की जानकारी होने पर लड़की को घर में कैद कर लिया है। लड़की को डर है कि उसे मारा जा सकता है।

उसने कहा कि वो अपने परिवार से रिश्ता तोड़ दिया है और कभी अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी। वायरल वीडियो में युवती ने अपने भाई पर भी आरोप लगाया कि उसका भाई उसे गंदे ढंग से छुआ और उसकी छाती पर हाथ भी मारा। यही सब घटनाएँ देख उसने अपने घर में सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है।

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद खैर सीओ वरुण सिंह ने बताया कि लड़की और लड़का दोनों बालिग हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। पुलिस उनकी पूरी मदद करेगी।

सीओ ने जानकारी दी कि पीड़िता की अपने परिजनों से बातचीत भी हो गई है। एक नई वीडियो बनाकर उसने कहा कि उसे परिवार से कोई दिक्कत नहीं है, फिर भी पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और उन्हें सुरक्षा दी जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -