Homeदेश-समाज6 राज्यों में NIA की छापेमारी, PFI और ISIS आतंकियों से जुड़े हैं तार:...

6 राज्यों में NIA की छापेमारी, PFI और ISIS आतंकियों से जुड़े हैं तार: कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

एजेंसी ने मध्य प्रदेश के भोपाल और रायसेन जिले, गुजरात में भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद, बिहार में अररिया जिला, कर्नाटक में भटकल और तुमकुर, महाराष्ट्र में कोल्हापुर और नांदेड़, उत्तर प्रदेश के देवबंद में एजेंसी ने ये कार्रवाई की।

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने रविवार (31 जुलाई 2022) को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 राज्यों में संदिग्धों के 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। रिपोर्ट के मुताबिक, जाँच एजेंसी ने मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की।

एजेंसी ने मध्य प्रदेश के भोपाल और रायसेन जिले, गुजरात में भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद, बिहार में अररिया जिला, कर्नाटक में भटकल और तुमकुर, महाराष्ट्र में कोल्हापुर और नांदेड़, उत्तर प्रदेश के देवबंद में एजेंसी ने ये कार्रवाई की। इस मामले में एनआईए द्वारा 25 जून 2022 को आईपीसी की धारा 153 ए, और 153 बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18 बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

छापेमारी के दौरान जाँच एजेंसी को आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्रियाँ बरामद की गई हैं। मामले की जाँच की जा रही है। यहीं नहीं एनआईए ने बिहार के फुलवारी शरीफ मामले में इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े होने के संबंध में गुरुवार सुबह से नालंदा जिले सहित बिहार में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने ये कार्रवाई मामले में गहन जाँच करने के करीब एक सप्ताह के बाद की है।

कहा जा रहा है कि जिन स्थानों पर ये छापेमारी की जा रही है, ये सभी जगह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े लोगों के हैं। पिछले तीन घंटे से चल रही छापेमारी में एनआईए की टीम पूरे घर की तलाशी ले रही है और हर चीज की जाँच की जा रही है। इस मामले में अब तक कइयों को हिरासत में लिया जा चुका है। सुरक्षा के हालात को देखते हुए इलाके में भारी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि एनआईए ने 22 जुलाई को गृह मंत्रालय (एमएचए) के काउंटर टेररिज्म एंड काउंटर रेडिकलाइजेशन डिवीजन ने एक आदेश जारी किया था, जिसके बाद आईपीसी भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियाँ रोकथाम अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बिहार पुलिस से जाँच को अपने हाथ में ले लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -