Homeदेश-समाज30 अप्रैल तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल...

30 अप्रैल तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

फिलहाल महाराष्ट्र की स्थिति सबसे ज्यादा बदतर है। मुंबई में 30 लाख प्रवासी कामगार रहते हैं। शहर में रविवार की रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहाँ फरवरी से अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 400% बढ़ी है।

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पहली बार 1 दिन में 1 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। देश की राजधानी में फ़िलहाल 15,000 से अधिक सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीज हैं और ये संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसी आलोक में AAP सरकार ने अब दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। आज मंगलवार (अप्रैल 6, 2021) से ही रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। फिलहाल 30 अप्रैल तक के नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है। इस दौरान जरूरी और आपातकालीन सेवा के लिए आवाजाही की इजाजत होगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि फ़िलहाल लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा था कि सरकार की परिस्थितियों पर नजर है और सार्वजनिक विचार-विमर्श के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि हर अस्पताल के एक तिहाई टीकाकरण केंद्र 24 घंटे चालू रहें। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 3500 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं और 15 मौतें हुई हैं।

दिल्ली में नाइट कर्फ्यू अप्रैल महीने की अंतिम तारीख़ तक जारी रहेगा। फिलहाल महाराष्ट्र की स्थिति सबसे ज्यादा बदतर है। मुंबई में 30 लाख प्रवासी कामगार रहते हैं। शहर में रविवार (अप्रैल 4, 2021) की रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहाँ फरवरी से अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 400% बढ़ी है। देश में कुल सक्रिय मामलों के 60% महाराष्ट्र में ही हैं। कुल मरने वालों में से भी 33% अकेले महाराष्ट्र से हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -