Homeदेश-समाजबेअदबी की भी नहीं, फिर भी निहंग सिख ने शक में मार डाला निर्दोष...

बेअदबी की भी नहीं, फिर भी निहंग सिख ने शक में मार डाला निर्दोष युवक: Video बनाकर वायरल किया, पुलिस आने पर कमरे में छिपा

हत्या करने वाले निहंग सिख का नाम रमनदीप सिंह है। हत्या करने के बाद उसने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस यहाँ पूछताछ के लिए पहुँची है। अपने आप को कमरे में बंद कर चुके सिख को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब के फगवाड़ा में एक निहंग सिख ने एक युवक की हत्या कर दी। उसने हत्या के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला। उसने दावा किया कि यह शख्स गुरुद्वारे में बेअदबी के इरादे से मौजूद था इसलिए उसकी हत्या की गई

जानकारी के अनुसार, पंजाब के कपूरथला जिले के शहर फगवाड़ा में स्थित चौड़ा खूह गुरुद्वारे में यह घटना हुई। घटना 16 जनवरी, 2024 की सुबह की बताई जा रही है। यहाँ मौजूद एक युवक को निहंग सिख ने मार दिया। उसने इसका वीडियो बनाया और हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसे सोशल मीडिया पर डाला।

निहंग ने दावा किया कि उसने जिसकी हत्या की, उसे किसी ने बेअदबी के लिए भेजा था। बेअदबी किसी भी ऐसे कृत्य को कहा जाता है जिसमें गुरु ग्रन्थ साहिब या सिख धर्म से जुड़े प्रतीकों से छेड़छाड़ की जाए। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक युवक कहीं बाहर का रहने वाला है।

हत्या करने वाले निहंग सिख का नाम रमनदीप सिंह है। हत्या करने के बाद उसने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस यहाँ पूछताछ के लिए पहुँची है। अपने आप को कमरे में बंद कर चुके सिख को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना के बाद फगवाड़ा में काफी तनाव है। यहाँ गुरुद्वारे के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुँच कर गुरुद्वारा प्रबन्धन कमिटी से बातचीत कर रहे हैं और घटना के विषय में जानकारी जुटा रहे हैं।

फगवाड़ा के एसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा है, “एक निहंग सिख ने फगवाड़ा के चौड़ा खूह साहिब गुरुद्वारा में एक युवक की बेअदबी के शक में हत्या कर दी है, मामले में पुलिस की जाँच जारी है। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।”

गौरतलब है कि बीते कुछ समय में निहंगों द्वारा हिंसा की ऐसी कई घटनाएँ सामने आई हैं जिनमें बेअदबी या सही से धर्म का पालन ना करने का आरोप लगाया गया है। अक्टूबर 2021 में इसी तरह निहंगों ने किसान आन्दोलन के दौरान दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और उसको मार कर लटका दिया था।

अगस्त 2023 में एक निहंग सिख ने अपनी बेटी की कृपाण से काट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने उसके शव को मोटरसाइकिल से बाँध कर पूरे गाँव में घसीटा था। उसने बेटी की हत्या इसलिए की थी क्योंकि वह बिना बताए पार्टी करने चली गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -