Homeदेश-समाजआगे-आगे गाय और पीछे-पीछे वंदे भारत एक्सप्रेस: पटना-राँची रूट पर अंतिम ट्रायल के दौरान...

आगे-आगे गाय और पीछे-पीछे वंदे भारत एक्सप्रेस: पटना-राँची रूट पर अंतिम ट्रायल के दौरान लगाना पड़ा इमरजेंसी ब्रेक, 15 मिनट तक ट्रैक पर चलती रही गाय

वंदे भारत ट्रेन के सामने पशुओं के आने के कारण कई बार दुर्घटना हो चुकी है। इससे ना सिर्फ जानवरों की मौत होती है, बल्कि ट्रेन की स्पीड के कारण ट्रेन के बोनट को भी काफी क्षति पहुँचती है। इस मामले में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बिहार की राजधानी पटना से राँची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन से एक दिन पहले एक अजीब तरह की घटना सामने आई थी। दरअसल, सोमवार (26 जून 2023) को फाइनल ट्रायल के समय एक गाय ट्रैक पर सामने आ गई। इसके चलते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी। इसके बाद 15 मिनट तक गाय आगे-आगे चलती रही और पीछे-पीछे वंदे भारत ट्रेन।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (27 जून 2023) को भोपाल से पटना-राँची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअली उद्धाटन किया। इसके पहले सोमवार को रेलवे के अधिकारी वंदे भारत का फाइनल ट्रायल कर रहे थे। ट्रायल के दौरान वंदे भारत पटना से राँची जा रही थी।

बरकाकाना के बाद दुर्गी सुरंग से जैसे ही ट्रेन बाहर निकली तो ड्राइवर ने देखा कि ट्रैक पर एक गाय आ गई। इसके बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इससे गाय को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। हालाँकि गाय वहाँ से हटी नहीं।

बताया जा रहा है कि जिस जगह यह घटना हुई, वहाँ दोनों तरफ पहाड़ हैं। पहाड़ होने के कारण गाय ट्रैक से हट नहीं सकती थी। इसके कारण वंदे भारत एक्सप्रेस के लोगों को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान गाय रेलवे ट्रैक पर आगे-आगे चलती रही और पीछे-पीछे वंदे भारत ट्रेन चलती रही। लगभग 15 मिनट तक यह सिलसिला चलता रहा।

अंत में ट्रेन से 4-5 स्टाफ उतरे और गाय को भगाने लगे। इस तरह लगभग 2 किलोमीटर पर रेलकर्मी दौड़ते रहे। अंत में गाय को ट्रैक के एक किनारे रेलकर्मियों ने तब तक पकड़कर रखा, जब तक कि ट्रेन आगे नहीं निकल गई। इसके बाद 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आगे बढ़ी। 

बताते चलें कि वंदे भारत ट्रेन के सामने पशुओं के आने के कारण कई बार दुर्घटना हो चुकी है। इससे ना सिर्फ जानवरों की मौत होती है, बल्कि ट्रेन की स्पीड के कारण ट्रेन के बोनट को भी काफी क्षति पहुँचती है। इस मामले में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -