Homeदेश-समाजधरा गया PFI आतंकियों का 'मास्टर ट्रेनर': NIA-ATS ने बिहार से उस्मान सुल्तान खान...

धरा गया PFI आतंकियों का ‘मास्टर ट्रेनर’: NIA-ATS ने बिहार से उस्मान सुल्तान खान को मदरसे से किया गिरफ्तार, गाँधी मैदान में खुलेआम देता था आतंकी ट्रेनिंग

सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो चकिया के गाँधी मैदान में PFI आतंकियों को ट्रेनिंग देता हुआ नजर आया था।

‘राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA)’ ने बिहार के पूर्वी चम्पारण के चकिया स्थित बाँसघाट से PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के आतंकी उस्मान सुल्तान खान को गिरफ्तार किया है। बिहार पुलिस और पटना ATS कई वर्षों से उसकी तलाश में थी। उसका एक नाम याकूब भी है। वो आतंकियों को ट्रेनिंग देता था। उसे आतंकियों का ‘मास्टर ट्रेनर’ भी बताया गया है। उसने कई युवाओं को भड़का कर इलाके में PFI का एक बड़ा नेटवर्क भी तैयार किया है।

उत्तर बिहार और नेपाल से लगे सीमावर्ती इलाकों में वो खास तौर पर सक्रिय था। सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो चकिया के गाँधी मैदान में PFI आतंकियों को ट्रेनिंग देता हुआ नजर आया था। वीडियो में उसे और उसके साथियों को युवकों को आतंकी ट्रेनिंग देते हुए देखा जा सकता था। ये ट्रेनिंग उस समय कई दिनों तक चली थी, लेकिन बिहार पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था।

अब पटना ATS और NIA ने उस घटना के ‘मास्टर ट्रेलर’ उस्मान सुल्तान खान को धर-दबोचा है। इससे पहले फुलवारीशरीफ में PFI के एक मॉडल का खुलासा हुआ था। उस्मान उस समय भी चर्चा में आया था जब उसने अयोध्या राम मंदिर के लिए नेपाल से जा रही शालिग्राम शिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। NIA और ATS उसे लेकर किसी गुप्त लोकेशन पर गई है, जहाँ पर उससे पूछताछ की जा रही है।

उसकी निशानदेही पर आगे की छापेमारी भी की जा रही है। इस मामले में अब तक PFI के आधा दर्जन आतंकियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। गवंद्रा गांव के एक मदरसा से उसकी गिरफ़्तारी हुई है। वो इमादपट्टी का निवासी है। फरारी के दौरान भी वो युवाओं को आतंकी प्रशिक्षण देना नहीं छोड़ता था। NIA ने बिहार पुलिस को मोहम्मद रेयाज उर्फ बबलू, याकूब खान उर्फ सुल्‍तान, इरशाद आलम, मुमताज अंसारी, मोहम्मद अफरोज और मोहम्मद नजरे आलम उर्फ बेचू को गिरफ्तार करने को कहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -