Homeराजनीतिबृजभूषण शरण सिंह को अपने निशान पर चुनाव लड़वाना चाहती थी कॉन्ग्रेस, पार्टी नेता...

बृजभूषण शरण सिंह को अपने निशान पर चुनाव लड़वाना चाहती थी कॉन्ग्रेस, पार्टी नेता ने किया था संपर्क: WFI के पूर्व अध्यक्ष का खुलासा

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि "कॉन्ग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मुझसे संपर्क किया और मुझे कॉन्ग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए कहा।" हालाँकि उन्होंने उस नेता के नाम का खुलासा नहीं किया, जिसने उन्हें ऑफर दिया था।

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया है कि कॉन्ग्रेस पार्टी ने उनसे संपर्क कर ‘पंजा’ चुनाव निशान से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कॉन्ग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने उन्हें चुनाव में कॉन्ग्रेस के टिकट पर लड़ने की पेशकश की थी।

बृजभूषण शरण सिंह ने इस बात खुलासा शुक्रवार (03 मई 2024) को किया, जब वो अपने बेटे करण भूषण सिंह के लिए नामांकन कर रहे थे। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्ग्रेस पार्टी ने बृजभूषण शरण सिंह से संपर्क किया था, ताकि उन्हें कॉन्ग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ाया जा सके। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि “कॉन्ग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मुझसे संपर्क किया और मुझे कॉन्ग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए कहा।” हालाँकि उन्होंने उस नेता के नाम का खुलासा नहीं किया, जिसने उन्हें ऑफर दिया था। बता दें कि बीजेपी ने गुरुवार (2 मई 2024) को कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया और इसके दूसरे दिन उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

बता दें कि गुरुवार (2 मई 2024) को उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी ने 6 बार के सांसद रहे बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह की वजह उनके बेटे को प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन के समय बृजभूषण ने कहा कि मेरे क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता चाहते थे कि मैं चुनाव लड़ूँ। अगर मैं न लड़ूँ तो मेरा बेटा चुनाव लड़े। और पार्टी ने कार्यकर्ताओं की बात सुनी।

गौरतलब है कि गोंडा, बलरामपुर और कैसरगंज लोकसभा सीट से अलग-अलग 6 बार के सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह पर देश के नामी पहलवानों बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, संगीता फोगाट ने गंभीर आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था। हालाँकि बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -