Homeदेश-समाजपंजाब में किसान प्रदर्शनकारी के ट्रैक्टर ने किसान को ही रौंद डाला, संगरूर पुलिस...

पंजाब में किसान प्रदर्शनकारी के ट्रैक्टर ने किसान को ही रौंद डाला, संगरूर पुलिस ने जारी किया Video: इंस्पेक्टर को भी गंभीर चोटें

"एक प्रदर्शनकारी किसान की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से लोगोंवाल में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो के मुताबिक किसान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ गई। उनके साथ ही एक पुलिस इंस्पेक्टर भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए, लेकिन वो आखिरी समय में बच गए।"

पंजाब के संगरूर के लोंगवाल गाँव में किसान प्रदर्शनकारी की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक किसान की ही मौत हो गई। मृतक प्रीतम सिंह भी प्रदर्शन में शामिल थे। किसानों द्वारा पुलिस लाठीचार्ज में सिंह की मौत के दावों के बाद संगरूर पुलिस ने इस घटना का वीडियो जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंह को रौंद डालता है।

यह घटना किसानों और पुलिस के बीच झड़प के बाद हुई। बाढ़ के कारण खराब हुए फसल के मुआवजे को लेकर 22 अगस्त 2023 को किसानों ने चंडीगढ़ में धरने का ऐलान कर रखा है। इसके लिए राज्य के अलग अलग हिस्सों से सोमवार (21 अगस्त 2023) को किसानों ने चंडीगढ़ पहुँचने की कोशिश की। इसी दौरान लोंगोवाल में झड़प हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने के बाद प्रीतम सिंह को अस्पताल ले जाया गया पर उनकी जान नहीं बच सकी। इस घटना में एक पुलिस इंस्पेक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना का वीडियो जारी करते हुए संगरूर पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है, “एक प्रदर्शनकारी किसान की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से लोगोंवाल में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो के मुताबिक किसान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ गई। उनके साथ ही एक पुलिस इंस्पेक्टर भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए, लेकिन वो आखिरी समय में बच गए।”

इस घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन के जिला स्तरीय प्रतिनिधि जसवीर सिंह मेदेवास ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मंडेर गाँव के किसान प्रीतम सिंह भी आंदोलन में थे। लेकिन पुलिस लाठीचार्ज में उनकी जान चली गई। इसके बाद संगरूर पुलिस ने घटना का वीडियो शेयर कर बताया कि प्रदर्शनकारी किसानों के ही ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया था।

बता दें कि पंजाब में बाढ़ से भयंकर तबाही हुई है, जिसके चलते कई जिलों में फसल बर्बाद हो गई है। किसान संगठन इसके लिए सरकार से मुआवजे की माँग कर रहे हैं। इसी क्रम में 16 किसान संगठनों ने 22 अगस्त से चंडीगढ़ में स्थायी मोर्चा लगाने का ऐलान कर रखा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -