Homeदेश-समाजराजस्थान में घर के बाहर खेल रही 12 साल की बच्ची से 60 साल...

राजस्थान में घर के बाहर खेल रही 12 साल की बच्ची से 60 साल के रिटायर्ड फौजी सुल्तान ने किया रेप, परिचित आरोपी को अंकल बुलाती थी पीड़िता

थाने के अधिकारी श्रवण कुमार के मुताबिक, पीड़िता और आरोपित दोनों एक ही गाँव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे से परिचित हैं। एक ही गाँव के होने के कारण आरोपित का पीड़िता के घर आना-जाना लगा रहता था। बच्ची उसे अंकल कहकर बुलाती थी।

राजस्थान के झुंझुनू में एक रिटायर्ड फौजी द्वारा 12 साल की नाबालिग बच्ची का रेप करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपित के चंगुल से छूटी बच्ची ने अपने पिता को आपबीती बताई। पीड़िता ने कहा, “अंकल ने मेरे साथ गलत काम किया है।” बच्ची की बात सुनकर उसके पिता ने आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत की, जिसके बाद उसे उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना झुंझुनू के बगड़ थाना क्षेत्र की है। घटना शनिवार (6 अक्टूबर) को उस वक्त घटी जब गाँव के कुछ बच्चे बाहर खेल रहे थे। इन बच्चों में पीड़िता भी शामिल थी। उसी दौरान वहाँ से निकलते वक्त आरोपित सुल्तान (60) की नजर बच्ची पर पड़ी। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने पता किया कि पीड़िता के माता-पिता घर में हैं या नहीं। जब वो आश्वस्त हो गया कि उसके माता-पिता घर में नहीं हैं तो उसने बच्ची को बहलाना-फुसलाना शुरू कर दिया। लालच देकर सुल्तान पीड़िता को उसके ही घर में ले गया और उसका बलात्कार किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुल्तान मौके से फरार हो गया। उसके जाने के बाद पीड़िता ने यह बात अपने पड़ोसियों को बताई। इसके बाद पड़ोसियों ने खेत में गए उसके माता-पिता को फोन कर बुलाया और बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस मामले में बच्ची के पिता ने आरोपित के खिलाफ बगड़ थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया।

पीड़िता के घर जाता रहता था आरोपित

बगड़ थाने के अधिकारी श्रवण कुमार के मुताबिक, पीड़िता और आरोपित दोनों एक ही गाँव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे से परिचित हैं। एक ही गाँव के होने के कारण आरोपित का पीड़िता के घर आना-जाना लगा रहता था। बच्ची उसे अंकल कहकर बुलाती थी। आरोपित के परिवार में भी उसकी बीवी और दो बेटियाँ हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बहरहाल, उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -