Homeदेश-समाजशादीशुदा हिंदू महिला के पीछे पड़ा साहिल रफीक, धमकी दे देकर ढाई साल तक...

शादीशुदा हिंदू महिला के पीछे पड़ा साहिल रफीक, धमकी दे देकर ढाई साल तक रेप किया: नशे की हालत में गुजरात पुलिस ने घर से पकड़ा

शिकायत में महिला ने साहिल रफीक पर आरोप लगाया है कि रफीक ने उसके पीछे लग लगकर उसका नंबर निकाला और बाद में उससे चैट पे बातें करने लगा। जब महिला उसके चंगुल में फँस गई तो उसने धमकी दी कि वो उन दोनों के बीच की बातचीत वायरल कर देगा। पुलिस ने अब इस मामले में ककेस को दर्ज किया है।

गुजरात के आनंद जिले में एक 25 साल की हिंदू विवाहिता ने साहिल रफीक वोहरा नाम के शख्स पर ढाई साल तक उसका रेप करने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि साहिल उसे धमकी दे देकर उसे कंट्रोल करता था। विरोध करने पर कहता था कि वो दोनों के बीच हुई पर्सनल चैट्स को पब्लिक कर देगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद आनंद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है।

शिकायत में महिला ने साहिल रफीक पर आरोप लगाया कि रफीक ने उसके पीछे लग लगकर उसका नंबर निकाला। बाद में उससे चैट पे बातें करने लगा। जब महिला उसके चंगुल में फँस गई तो उसने धमकी दी कि वो उन दोनों के बीच की बातचीत वायरल कर देगा।

25 वर्षीय महिला पेतलाड रहती है और आनंद के एक शोरूम में काम करती है। आरोपित भी उसके दफ्तर के बगल दुकान में काम करता था। यहीं से दोनों की दोस्ती बढ़ी। लेकिन धीरे-धीरे साहिल पेतलाड से आनंद तक उसका पीछा करने लगा।

महिला ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उसको धमकी दी कि वो दोनों की चैटों को वायरल करके महिला को बदनाम कर देगा। महिला के अनुसार साहिल रफीक उसे कहता था, “चाहे तुम कुछ भी कर लो। मैं तुम्हें पसंद करता हूँ और जो हो जाए तुम्हें पाकर ही रहूँगा।”

महिला ने यह भी बताया कि आरोपित कई बार उसे धमकाकर होटल ले गया, वहाँ उसके साथ संबंध बनाए और कहता रहा कि अगर किसी को इन सब चीजों के बारे में कहा तो अंजाम बहुत बुरे होंगे। पीड़िता के अनुसार, उसका यह शोषण करीबन ढाई साल चला। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर इस मामले में शिकायत दी।

पीड़िता की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए आनंद पुलिस ने साहिल रफीक वोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस उसे पकड़ने गई तो वो नशे की हालत में था। पुलिस अपनी जाँच करके आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गगनयान से पहले ISRO में ‘ब्रेन ड्रेन’… 100+ वैज्ञानिक छोड़ चुके नौकरी, सरकार को बदलने पड़े इस्तीफे के नियम: भारत के स्पेस मिशनों पर...

गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशनों के बीच इसरो से वैज्ञानिकों के पलायन को रोकने के लिए अंतरिक्ष विभाग ने इस्तीफे और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के नियमों को बेहद सख्त कर दिया है।

इंग्लैंड का सपना टूटा, अर्जेंटीना का जुनून जीता: जानिए मेस्सी के दो असिस्ट और 7 मिनट में पलटे मैच की पूरी कहानी

FIFA World Cup में अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में इंग्लैंड को बाहर कर दिया। पढ़िए- कैसे 7 मिनट में मैच पलटा, मेस्सी का जादू और अब फाइनल में क्या दाँव पर होगा।
- विज्ञापन -