Homeदेश-समाजदलित लड़की को जबरन खिलाया गोमांस, इस्लामी धर्मांतरण और यौन शोषण भी: अपहरण कर...

दलित लड़की को जबरन खिलाया गोमांस, इस्लामी धर्मांतरण और यौन शोषण भी: अपहरण कर ले जा रहे थे शोएब के परिवार वाले, तभी आ गई यूपी पुलिस

आरोप है कि पीड़िता को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने में शोएब और उसका पूरा परिवार भी शामिल था।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहाँ शोएब नाम के एक व्यक्ति पर एक दलित लड़की के धर्मांतरण का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने यह भी बताया है कि उनकी बेटी को जबरन गोमांस खिलाया गया और यौन शोषण किया गया। सोमवार (4 दिसंबर, 2023) को पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर के जाँच और कार्रवाई की जा रही है। नामजद आरोपितों में महिलाएँ भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला हरदोई जिले के थाना क्षेत्र सुरसा के एक गाँव का है। पीड़िता का पिता परिवार पालने के लिए हरियाणा के सोनीपत जिले की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। 17 जून, 2023 को उसकी 18 वर्षीय बेटी को सोनीपत से ही उत्तर प्रदेश के ही फ़िरोज़ाबाद जिले का रहने वाला शोएब अपने साथ बहला-फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित परिवार ने अपने स्तर पर लड़की की काफी खोजबीन की लेकिन उनको सफलता नहीं मिल पाई।

इस बीच रविवार (3 दिसंबर, 2023) को अपहृता लड़की खुद ही अपने गाँव हरदोई चली आई। यहाँ आ कर उसने बताया कि शोएब उसे ले कर फ़िरोज़ाबाद गया था। यहाँ पीड़िता को इस्लाम कबूल करवाया गया और गोमांस खिलाया गया। आरोपित ने पीड़िता से निकाह कर के उसका यौन शोषण भी किया। आरोप है कि पीड़िता को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने में शोएब और उसका पूरा परिवार भी शामिल था। रविवार को जैसे-तैसे मौक़ा पा कर पीड़िता पहले अपनी मौसी के घर और फिर वहाँ से अपने हरदोई स्थित गाँव में आ गई। यहाँ उसने परिजनों को आपबीती बताई।

पीड़िता को घर में न पा कर शोएब और उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी तलाश में वो सभी पीड़िता के हरदोई स्थित गाँव तक पहुँच गए। थोड़े समय तक रेकी के बाद यहाँ शोएब और उसके घर वाले लड़की को उसके घर से जबरन अपने साथ ले जाने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने फ़ौरन मौके पर पहुँच कर विवाद कर रहे 3 लोगों को हिरासत में ले लिया। बाकी अन्य लोग पुलिस को देख कर भाग खड़े हुए।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शोएब, नजमा खां, आकिब, रेशमा, मेहराज और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन सभी पर IPC की विभिन्न धाराओं के साथ SC/ST एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 3 लोगों के हिरासत में होने की खबर है। हरदोई के एडिशनल MP नृपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की जाँच और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -