Homeदेश-समाजबिहार में फहराया चाँद-तारे वाला तिरंगा, अशोक चक्र गायब: BJP ने बताया- RJD समर्थक...

बिहार में फहराया चाँद-तारे वाला तिरंगा, अशोक चक्र गायब: BJP ने बताया- RJD समर्थक पूर्व मुखिया की करतूत, पुलिस बोली- नाम नहीं करेंगे उजागर

औराई से भाजपा विधायक ने कहा, "बिहार के औराई विधानसभा अंतर्गत पाकर चौक पर राजद समर्थक पूर्व मुखिया मोहम्मद इस्रायल द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया। तिरंगे में अशोक चक्र की जगह इस्लामिक चिह्न चाँद तारा छपा है। सरकार बदलते ही शासन का संस्कार दिखने लगा है।"

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के औराई पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारा फहराए गए तिरंगे में अशोक चक्र के बजाए चाँद तारा छपा हुआ था। इस ध्वज के बगल में एक और झंडा फहराया गया, जो हरे रंग का है।

पुलिस ने इस झंडे को उतरवा कर FIR दर्ज कर ली है। प्रशासन ने जाँच और साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के नाम पर आरोपित का नाम अभी तक उजागर नहीं किया है। प्रशासन ने मीडियाकर्मियों से भी उसका नाम नहीं उजागर करने की अपील की है। विवादित झंडा 9-10 अगस्त की रात में लगाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SDM पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने कहा, “मामले की जाँच की जा रही है। केस औराई के थाना प्रभारी को सौंपा गया है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। साइट वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। जो दोषी पाया जाएगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

ऑपइंडिया ने इस घटना की जानकारी SHO औराई से ली। उन्होंने बताया, “9-10 अगस्त की रात में किसी असामाजिक तत्व ने इस झंडे को लगाया था। इसकी सूचना हमें मिलते ही हमने मौके पर जाकर झंडे को उतरवाया। घटना में स्थानीय चौकीदार की तहरीर पर 4 आरोपितों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है। जाँच पूरी होने तक हम नाम को सार्वजनिक नहीं कर सकते। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

भाजपा विधायक का मोहम्मद इस्रायल पर आरोप

औराई से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने इस घटना में मोहम्मद इस्रायल नाम के व्यक्ति को आरोपित बताया है। 10 अगस्त को इस वीडियो के साथ किए गए ट्वीट में उन्होंने लिखा, “बिहार के औराई विधानसभा अंतर्गत पाकर चौक पर राजद समर्थक पूर्व मुखिया मोहम्मद इस्रायल द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया। तिरंगे में अशोक चक्र की जगह इस्लामिक चिह्न चाँद तारा छपा है। सरकार बदलते ही शासन का संस्कार दिखने लगा है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -