Homeदेश-समाजकुत्ते को कहा 'कुत्ता' इसलिए पड़ोसी की ले ली जान: पुलिस ने निर्मला फातिमा...

कुत्ते को कहा ‘कुत्ता’ इसलिए पड़ोसी की ले ली जान: पुलिस ने निर्मला फातिमा और उसके बेटों को पकड़ा, मारने के बाद हुए थे फरार

बताया जा रहा है कि निर्मला फातिमा रानी व उसके दो बेटे डेनियल और विंसेंट ने अपने पड़ोसियों और परिजनों को बार बार समझाया था कि उनके पालतू कुत्ते को कुत्ता न कहा जाए। हालाँकि फिर रयाप्पन उसे कुत्ता ही कहते थे।

तमिलनाडु के दिंदिगुल जिले में गुरुवार (19 जनवरी 2023) को रयाप्पन नाम के एक 62 साल के व्यक्ति की हत्या का मामला प्रकाश में आया। व्यक्ति की गलती केवल इतनी थी कि उन्होंने अपने पड़ोसियों के पालतू कुत्ते (नाम-कैनिन) को कुत्ता कह दिया था जिसके कारण उनके पड़ोसी उनसे भिड़े और धक्का-मुक्की में उनकी जान चली गई।

पूरी घटना उलागमपट्टियारकोट्टम के थाड़ीकोंबू थाने की है। यहाँ निर्मला फातिमा रानी व उसके दो बेटे डेनियल और विंसेंट ने अपने पड़ोसियों और परिजनों को बार बार समझाया था कि उनके पालतू कुत्ते को कुत्ता न कहा जाए। हालाँकि फिर रयाप्पन उसे कुत्ता ही कहते थे।

स्थिति भयावह जब हुई जब गुरुवार (19 जनवरी 2023) को रयाप्पन ने अपने पोते से कहा कि वो खेत में जा रहे पानी को बंद कर दें और अपने साथ एक छड़ी ले आएँ क्योंकि पड़ोसियों का कुत्ता वहाँ घूम रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डेनियल ने यह बात सुनी और गुस्से में जाकर रयाप्पन की छाती पर मारा। धक्का लगने के बाद रयाप्पन वहीं गिर गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। इसके बाद डेनियल और उनका परिवार वहाँ से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने निर्मला फातिमा को उसके बेटों सहित गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कुत्ते के चलते एक डिलीवरी मैन की मौत हुई थी। कई ऐसी घटनाएँ सामने आईं थीं जब डॉग प्रेमियों के प्रेम का शिकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को होना पड़ा। इसके अलावा कुछ ऐसी घटनाएँ भी सामने आई थी जब कुत्तों से परेशान होने के चलते लोगों ने कुत्तों को ही मार दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -