Homeदेश-समाजपश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: कोलकाता समेत 6 शहरों में ED की छापेमारी, जेल...

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: कोलकाता समेत 6 शहरों में ED की छापेमारी, जेल में बंद पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबियों पर शिकंजा

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। साल 2022 में शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय को गिरफ्तार किया गया था। वो अभी तक जेल में हैं।

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी काफी अहम मानी जा रही है। इस मामले में 2022 में शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय को गिरफ्तार किया गया था। वो अभी तक जेल में हैं। ईडी की ताजी छापेमारी पारा शिक्षकों के ठिकानों पर हो रही है, जो कोलकाता से लेकर उत्तर 24 परगना तक फैले हैं।

जानकारी के मुताबिक, 5 अधिकारियों की टीम पारा शिक्षकों के घर पर छापेमारी कर रही है। इसी घोटाले में इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय समेत शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि ईडी की पाँच सदस्यीय टीम कोलकाता से सटे न्यू टाउन के पथरघाटा मजार शरीफ इलाके में एक पूर्व पैरा-शिक्षक के आवास पर तलाशी ले रही थी, जो कथित तौर पर गिरफ्तार पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का करीबी सहयोगी था। आरोप है कि मोटी रकम लेकर पसंदीदा लोगों को नौकरियाँ दी गई। ये मामला काफी चर्चित रहा था।

शिक्षका भर्ती घोटाला मामले में पिछले दिनों घोटाले से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारियों और अन्य लोगों सहित कई व्यक्तियों के आवासों और कार्यालयों की तलाशी ली गई थी। इस घोटाले में कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईडी और सीबीआई दोनों कथित अनियमितताओं की जांच कर रही हैं। पिछले साल 22 जुलाई को ईडी ने पार्थ चटर्जी के आवास सहित 14 जगहों पर छापेमारी की थी।

गौरतलब है कि इससे पहले 15 फरवरी को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और जेल में बंद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगी पर कोलकाता में छापेमारी की गई थी। उस समय पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में 5 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई थी। वहीं, साल 2022 में ईडी ने पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -