Homeदेश-समाजदहेज न मिलने पर निकाह के 2 घंटे बाद ही आसिफ ने दे दिया...

दहेज न मिलने पर निकाह के 2 घंटे बाद ही आसिफ ने दे दिया तीन तलाक, रिश्तेदारों ने दुल्हन के घरवालों से मारपीट की: आगरा में 6 पर FIR दर्ज

आसिफ का कहना था कि यदि और दहेज नहीं मिला तो वह डौली को विदा करके अपने साथ नहीं जाएगा। हालाँकि डौली के परिजनों ने निकाह में हुए खर्च को देखते हुए अतिरिक्त दहेज और कार देने से इनकार कर दिया।

उत्तर प्रदेश के आगरा में निकाह के 2 घण्टे बाद तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आसिफ और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज और कार की माँग कर रहे थे। लेकिन लड़की के घरवालों ने दहेज देने से इनकार कर दिया। इस पर आसिफ तीन तलाक देकर अपने रिश्तेदारों के साथ वापस लौट गया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के ढोलीखार मंटोला इलाके का है। यहाँ कामरान वारसी की दो बहन गौरी और डौली नामक का निकाह होना था। दोनों की बारात भी आई। यहाँ गौरी तो रुखसत होकर चली गई। वहीं सुबह करीब 4 बजे डौली का निकाह आसिफ के साथ हो गया। लेकिन इसके बाद आसिफ और उसके घर वाले अतिरिक्त दहेज और कार की माँग करने लगे। 

आरोप है कि आसिफ का कहना था कि यदि और दहेज नहीं मिला तो वह डौली को रुखसत करके अपने साथ नहीं ले जाएगा। हालाँकि डौली के परिजनों ने निकाह में हुए खर्च को देखते हुए अतिरिक्त दहेज और कार देने से इनकार कर दिया। डौली के भाई कामरान वारसी ने कहा है कि दोनों बहनों के निकाह में उसने 30 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद डौली के शौहर आसिफ और उसके घरवालों ने दहेज माँगना शुरू कर दिया।

लड़की पक्ष के लोगों ने ससुरालियों को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन आसिफ के घरवालों ने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे लोग जेवरात और कैश लेकर चले गए। हालाँकि आसिफ और कुछ रिश्तेदार रुक गए। इसके बाद दहेज न मिलने पर आसिफ ने तीन बार तलाक बोलकर ‘तीन तलाक’ दे दिया और वहाँ से चला गया। इसके बाद डौली के भाई कामरान वारसी ने सुबह करीब 6 बजे फोन कर पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुँची पुलिस ने लड़की पक्ष की शिकायत और बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में डौली को तीन तलाक देने वाले आसिफ उसकी अम्मी मुन्नी, अब्बा परवेश, भाई सलमान, बहन रुखसार, नजराना और फरीन के खिलाफ उपयुक्त धाराएँ लगाई गईं हैं। इस पूरे मामले में ताजगंज पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -