Homeदेश-समाजमस्जिद में चल रही थी नमाज, भीड़ के साथ आया खालिद और करने लगा...

मस्जिद में चल रही थी नमाज, भीड़ के साथ आया खालिद और करने लगा सबकी पिटाई: पुलिस ने बताया जमीन का विवाद, FIR दर्ज

हरिद्वार जिले की एक मस्जिद में नमाज़ पढ़ा रहे इमाम और नमाज़ियों पर हमले की खबर है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। हमले का आरोप कारी खालिद नाम के व्यक्ति और उसके साथियों पर लगा है। घटना के पीछे की वजह सम्पत्ति विवाद को बताया गया है।

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की एक मस्जिद में नमाज़ पढ़ा रहे इमाम और नमाज़ियों पर हमले की खबर है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। हमले का आरोप कारी खालिद नाम के व्यक्ति और उसके साथियों पर लगा है। घटना के पीछे की वजह सम्पत्ति विवाद को बताया गया है। पुलिस ने कारी खालिद पक्ष के कुल 27 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के लोगों को मुचलके पर थाने में पाबंद भी किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरिद्वार जिले के थानाक्षेत्र रुड़की में घटना सोमवार (13 मई 2024) को घटी। सोमवार को यहाँ समीर अली शेख ने पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में समीर ने खुद को दरगाह खादिम गुलाब शाह पीर का खादिम बताया है। उन्होंने लिखा है कि गुलाबनगर इलाके में दरगाह के पास एक मस्जिद भी बनी हुई है। इस मस्जिद पर कारी खालिद अपना हक जताता आ रहा है जबकि समीर अली इसे अपनी जागीर मानता है। इस जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों में अक्सर तनातनी बनी रहती थी। दोनों ने अदालत में भी अपना-अपना दावा ठोंक रखा है।

सोमवार की रात में समीर अली इस मस्जिद में कुछ अन्य नमाज़ियों के साथ नमाज़ अदा कर रहा था। नमाज़ पढ़ रहे लोगों में इजहार, जमीर अहमद और महताब, आदि शामिल हैं। इसी दौरान कारी खालिद अपने दर्जनों साथियों सहित वहाँ आ धमका। उसके साथ मौजूद लोगों ने नमाज़ पढ़ रहे लोगों को अपशब्द कहे। कुछ ही देर में इस भीड़ ने नमाज़ियों पर हमला कर दिया। हमले से मस्जिद में भगदड़ का माहौल बन गया। भाग रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया जिसमें कई लोग घायल हो गए। शोरगुल सुन कर आसपस के लोग जमा हुए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुँची।

पुलिस को देख कर हमलावर भाग खड़े हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। रुड़की कोतवाली के प्रभारी गोविंद कुमार ने मीडिया से बात करते हुए इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर कारी खालिद, जमील अहमद, शाहनवाज, अली नवाब, कलीम, जान आलम और सुहेल सहित कुल 27 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन सभी बलवा समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को मुचलके पर पाबंद भी किया गया है। पुलिस ने किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी है। मामले की जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

10 साल की जेल, ₹7 लाख जुर्माना और गैर-जमानती अपराध: महाराष्ट्र में अवैध धर्मांतरण कराने वालों पर कसेगा शिकंजा, लागू हुआ कड़ा कानून; जानिए...

महाराष्ट्र में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 लागू हो गया है। राष्ट्रपति मुर्मू के हस्ताक्षर होने के बाद राज्य सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।
- विज्ञापन -