Friday, March 7, 2025
Homeदेश-समाज'हिन्दू राष्ट्र' का झंडा: बिहार पुलिस ने VHP नेता को गिरफ्तार किया, 100 पर...

‘हिन्दू राष्ट्र’ का झंडा: बिहार पुलिस ने VHP नेता को गिरफ्तार किया, 100 पर FIR, बोले BJP विधायक – एक खास समुदाय को किया जा रहा खुश

दरभंगा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले में 100 अज्ञात लोगों सहित 4 नामजद आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर भी सख्ती करते हुए पुलिस ने इस मामले में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट करने से भी लोगों को मना किया है।

अपडेट: ताज़ा खबर ये है कि VHP नेता को पुलिस ने छोड़ दिया है।

बिहार के दरभंगा जिले में लगे ‘हिन्दू राष्ट्र’ के बैनर पर उठाई गई आपत्ति के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में राजीव प्रकाश मधुकर नाम के एक ‘विश्व हिन्दू परिषद (VHP)’ नेता को गिरफ्तार किया गया है। मधुकर VHP के दरभंगा जिला मंत्री हैं। इस मामले में 4 नामजदों सहित 100 अज्ञात व्यक्तियों पर FIR दर्ज की गई है। विश्व हिन्दू परिषद् ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए बिहार सरकार पर जिहादी शक्तियों को पालने-पोषने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला थाना क्षेत्र लहेरिया सराय का है। यहाँ नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष के सामूहिक अवसर पर शुक्रवार (24 मार्च, 2023) को सड़क पर एक बैनर टांगा गया था, जिस पर ‘हिन्दू राष्ट्र’ लिखा हुआ था। आरोप है कि इस बैनर का मुस्लिम संगठनों विरोध किया। विरोधियों ने इस बैनर के चलते अपनी धार्मिक भावनाएँ आहत होने का आरोप लगाया। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो जाँच शुरू की गई। पुलिस ने इस बैनर को आपत्तिजनक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया।

आरोप है कि राजीव प्रकाश मधुकर को पीस कमेटी की मीटिंग में शामिल होने के लिए बुलाया गया जहाँ से उन्हें गिरफ्तार कर लिए गया। स्थानीय भाजपा विधायक संजय सरावगी ने इस गिरफ्तार का विरोध करते हुए कहा कि बिहार सरकार को हिन्दू शब्द से नफरत हो चुकी है। संजय के अनुसार, एक ख़ास समुदाय के लोगों को खुश करने की करने कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि 1 आरोपित को गिरफ्तार कर के पूछताछ की जा रही है।

दरभंगा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले में 100 अज्ञात लोगों सहित 4 नामजद आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर भी सख्ती करते हुए पुलिस ने इस मामले में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट करने से भी लोगों को मना किया है। इसी के साथ दरभंगा पुलिस ने कई तरह से प्रतिबंधों की सूची भी जारी की है। इस सूची में DJ की ध्वनि 75 DB से अधिक न होने, नया जुलूस न निकलने देने, जुलूस निकालने वाले व्यक्ति का सत्यापन करने और पुलिस अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च करने जैसे नियम शामिल हैं।

VHP ने किया विरोध

विश्व हिन्दू परिषद ने दरभंगा मामला में बिहार पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की है। VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ऑपइंडिया से बात करते हुए कहा कि जिस बिहार पुलिस और शासन को राज्य में जड़ें जमा चुके PFI नेटवर्क को खत्म करने का काम करना था वो राष्ट्रवादी लोगों को गिरफ्तार कर रही है। बिहार सरकार और ख़ास कर उनके कुछ अधिकारियों पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए बंसल ने हमें बताया कि उनकी माँग FIR वापस ले कर कार्यकर्ताओं को ससम्मान रिहा करने की है। हमें बताया गया कि ऐसी एकतरफा कार्रवाई से हिन्दू समाज के मन में रोष पनप रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

14 साल की दलित लड़की को अगवा किया, 2 महीने तक रेप करते रहे सलमान-जुबैर सहित 4 मुस्लिम युवक: रिपोर्ट में बताया- जबरन गोमांस...

मुरादाबाद में 4 मुस्लिम आरोपितों ने एक दलित किशोरी को अगवा कर लिया और 2 महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ बार-बार गैंगरेप किया।

मौलाना को नहीं कबूल UCC, क्योंकि मामू की बेटी को नहीं बना सकते बेगम: कहा- इस्लाम हमारी रगों में घुसा है, इसे हम नहीं...

उत्तराखंड के UCC में फूफी और मामू की लड़की से निकाह करने पर प्रतिबंध है। इससे कई मौलाना गुस्सा हैं, इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- विज्ञापन -