Wednesday, April 30, 2025
Homeदेश-समाज1 बजे के बाद भी खुला था विराट कोहली का बेंगलुरु वाला पब, कर्नाटक...

1 बजे के बाद भी खुला था विराट कोहली का बेंगलुरु वाला पब, कर्नाटक पुलिस ने दर्ज की FIR: T20 विश्वकप जीतने के बाद लंदन में हैं क्रिकेटर

बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस थाने में विराट कोहली के सह स्वामित्व वाले इस पब एंड रेस्टोरेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वन8 पब एंड रेस्टोरेंट बेंगलुरु के मल्लेस्वरम इलाके में रत्नम टॉवर नाम की एक इमारत में स्थित है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कई पब पर सीमा से अधिक समय तक चलने के कारण FIR दर्ज की गई है। इन पब में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के सह सवामित्व वाला वन8 कम्यून पब एंड रेस्टोरेंट भी है। इसके खिलाफ भी बेंगलुरु पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस थाने में विराट कोहली के सह स्वामित्व वाले इस पब एंड रेस्टोरेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वन8 पब एंड रेस्टोरेंट बेंगलुरु के मल्लेस्वरम इलाके में रत्नम टॉवर नाम की एक इमारत में स्थित है। इस इलाके में स्थित सभी पब को रात 1 बजे तक ही चालू रखने की इजाजत है।

हालाँकि, पुलिस को 6 जुलाई की रात गश्त के दौरान इस पर शक हुआ। पुलिस ने जब अंदर जाकर देखा तो यह पब एंड रेस्टोरेंट रात 1 बजे के बाद खुला था और ग्राहकों के आर्डर ले रहा था। पुलिस ने इसे बंद करवा दिया और इसके खिलाफ कार्रवाई की। इस पब एंड रेस्टोरेंट के खिलाफ एक FIR दर्ज कर ली गई है। इलाके के तीन अन्य पब के विरुद्ध भी FIR दर्ज हुई है।

पुलिस ने बताया कि यह बार 1:30 बजे के बाद भी खुले हुए थे। इनके खिलाफ तेज आवाज में संगीत बजाने की शिकायत मिली थी, इसके बाद यह कार्रवाई की गई। विराट कोहली के ब्रांड वाला यह पब एंड रेस्टोरेंट दिसम्बर, 2023 में खोला गया था।

इस ब्रांड की अन्य शाखाएँ अन्य पब एंड रेस्टोरेंट दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में हैं। वन8 ब्रांड नाम से विराट कोहली रेस्टोरेंट के अलावा जूते, कपड़े समेत तमाम सामान भी बेचते हैं। उनके इस ब्रांड का पूर्व में प्यूमा कम्पनी से भी टाई अप था।

विराट कोहली वर्तमान में लंदन में हैं। वह यहाँ अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से मिलने गए हुए हैं। इससे पहले वह T20 विश्वकप विजेता टीम के साथ बार्बाडोस से भारत वापस आए थे। वह भारत में अपने परिवार और प्रशंसकों से मिले थे और फिर लंदन चले गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अपने तरीके से जवाब देने को स्वतंत्र है भारत, उसे आत्मरक्षा का पूरा अधिकार: इजरायल का खुला समर्थन, पहलगाम आतंकी हमले को 7 अक्टूबर...

पहलगाम हमले को इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने इस क्षेत्र के लिए एक बड़ा मोड़ बताया, जैसा कि हमास का हमला उनके क्षेत्र के लिए था।

सेना को खूली छूट, PM मोदी ने कहा- कब-कहाँ-कैसे लेना है एक्शन तय करिए: पहलगाम आतंकी हमले के बाद तीनों आर्मी चीफ संग की...

पीएम मोदी ने सेना की पेशेवर क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए जवाबी कार्रवाई के तरीके, समय और लक्ष्य तय करने का पूरा अधिकार दे दिया।
- विज्ञापन -