Homeदेश-समाजईद के अगले दिन बंगाल में कंप्लिट लॉकडाउन का आदेश: 20000+ मामले, 30 मई...

ईद के अगले दिन बंगाल में कंप्लिट लॉकडाउन का आदेश: 20000+ मामले, 30 मई तक लागू रहेंगे प्रतिबंध

ममता बनर्जी सरकार ने यह निर्णय लिया कि राज्य में 16 मई से 30 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। आपातकालीन सेवाओं को लॉकडाउन से छूट प्रदान की गई है, साथ ही...

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। आज (15 मई, 2021) ही खबर आई कि संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई आशिम बनर्जी का निधन हो गया। गंभीर होते संक्रमण के कारण राज्य में लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया।

शनिवार (15 मई) को ममता बनर्जी सरकार ने यह निर्णय लिया कि राज्य में 16 मई से 30 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। राज्य के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय के द्वारा आदेशित किया गया कि राज्य में 16 मई को सुबह 6 बजे से 30 मई को शाम 6 बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। हालाँकि आपातकालीन सेवाओं को लॉकडाउन से छूट प्रदान की गई है, साथ ही अत्यावश्यक सेवाएँ भी कुछ प्रतिबंधों के साथ संचालित होंगी।

लॉकडाउन में राज्य में सभी प्रकार के कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा बस सेवा, मेट्रो, किसी भी प्रकार की सभा अथवा समूहीकरण इत्यादि भी प्रतिबंधित किया गया है। शादी में भी अधिकतम 50 लोगों को अनुमति प्रदान की गई है।

लॉकडाउन लागू करने के साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 20846 ने मामले आए जबकि 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमण का यह आँकड़ा राज्य में एक दिन का सबसे बड़ा आँकड़ा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -