Sunday, February 23, 2025

भगवा कपड़े पहन किन्नर अखाड़े पहुँची पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी: संतों का लिया आशीर्वाद, धर्म-अध्यात्म पर की चर्चा

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुँची। वह शुक्रवार (24 जनवरी, 2025) को मेला क्षेत्र में पहुँची। ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े में जाकर महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से भी मिलीं। ममता कुलकर्णी ने आशीर्वाद लेकर धर्म और अध्यात्म पर चर्चा की।

कुलकर्णी यहाँ भगवा कपड़ों में पहुँची थीं। उनके साथ और भी कुछ लोग थे। ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ व्यवस्थाओं की तारीफ़ भी की। उन्होंने यहाँ पहुँचना अपना सौभाग्य बताया। उनके प्रशंसक भी यहाँ पहुँचे थे। कुलकर्णी के साथ उन्होंने यहाँ फोटो भी खिंचाई।

ममता कुलकर्णी 1990 के दशक में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह दिसम्बर, 2024 में ही लगभग 24 वर्षों के बाद भारत लौटीं थीं।