‘कितने असद मारोगे, हमारे पास भी हथियार है तैयार’: मेरठ के मुस्लिम युवक ने गाजियाबाद एनकाउंटर पर छुरी लहराते बनाया Video, पुलिस ने दबोचा तो लँगड़ाते हुए पकड़े कान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद पर हिंदू युवक सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले आरोपित असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है। इस एनकाउंटर पर मेरठ के एक मुस्लिम युवक अमन ने भड़काऊ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में लिखा- “कितने असद को मारोगे। मेरे भी हथियार है तैयार।”

वीडियो की शुरुआत में गाजियाबाद मामले के पीड़ित सूर्या चौहान और आरोपित असद की तस्वीर दिखाई गई, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाई गई। इसके बाद अमन सफेद कुर्ता-पजामा, जो खून से सने हैं, उसको पहनकर हाथ में छुरी लहराते दिख रहा है।

भड़काऊ वीडियो पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने मंगलवार (02 जून 2026) को वीडियो बनाने वाले की पहचान हरिनगर अंगूर वाली मस्जिद निवासी अमन के रूप में की। पुलिस ने उसे कच्चा दगड़ा भूमिया पुल से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वीडियो में दिख रही छुरी को भी बरामद किया।

पुलिस की गिरफ्त में आते ही अमन के तेवर बदल गए। वह पुलिस से कान पकड़कर माफी माँगने लगा। उसका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह पुलिस की गिरफ्त में है और लंगड़ाते हुए कान पकड़कर माफी माँग रहा है।