बच्चों के काटे अंग, अंतड़ियों से निकालकर खाए मल और रूसी लड़कियों के साथ सेक्स किया: एप्सटीन फाइल्स में बुश-क्लिंटन और बिल गेट्स का नाम, 2000+ Videos हैं सबूत

अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) द्वारा शुक्रवार (30 जनवरी) को जारी की गई एपस्टीन फाइलों की नई खेप ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। इन दस्तावेजों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स सहित कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए हैं। न्याय विभाग ने ‘एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट’ के तहत यौन अपराधों के दोषी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी जाँच की करीब 30 लाख पन्नों की सामग्री सार्वजनिक की है। इसमें 2,000 से ज्यादा वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें पीड़ितों के इंटरव्यू और कई गुप्त ईमेल बातचीत का ब्यौरा दिया गया है।

हैरान करने वाली बात यह है कि इन दस्तावेजों में ‘जॉर्ज बुश 1’ को लेकर भी कुछ गंभीर आरोप लगाए गए हैं, हालाँकि, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि यह नाम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश के लिए इस्तेमाल हुआ है या नहीं। खास बात यह है कि बुश का नाम एपस्टीन के निजी रिकॉर्ड में तो नहीं था, लेकिन एपस्टीन की एक पीड़िता द्वारा न्यूयॉर्क पुलिस के चाइल्ड एक्सप्लॉइटेशन ब्यूरो में दर्ज कराई गई शिकायत में उनका जिक्र जरूर मिला है। फिलहाल इन फाइलों के बाहर आने के बाद से कई ताकतवर हस्तियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

बिल गेट्स से जुड़े आरोप

इन दस्तावेजों में बिल गेट्स के खिलाफ लगाए गए आरोप 18 जुलाई 2013 के उन ड्राफ्ट संदेशों में दर्ज हैं, जिनमें से कुछ गेट्स के तत्कालीन सलाहकार बोरिस निकोलिक की वॉयस रिकॉर्डिंग भी हैं। एक ड्राफ्ट मैसेज में एपस्टीन ने आरोप लगाया कि बिल गेट्स ‘रूसी लड़कियों’ के साथ सोए थे और उन्हें एक यौन संचारित रोग (STD) हो गया था। इसके बाद गेट्स ने कथित तौर पर एपस्टीन से ऐसी एंटीबायोटिक दवाएँ माँगी थीं जिन्हें वे अपनी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा गेट्स को ‘चुपके से’ दे सकें। एपस्टीन ने यह भी दावा किया कि बिल गेट्स ने उन्हें इस घटना से जुड़े ईमेल डिलीट करने के लिए मजबूर किया था।

उसी ड्राफ्ट मैसेज में एपस्टीन ने दोस्ती खत्म करने के लिए गेट्स को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। गेट्स द्वारा रिश्ता तोड़ने से बुरी तरह आहत एपस्टीन ने लिखा, “जले पर नमक छिड़कने वाली बात यह है कि आप मुझसे गुजारिश करते हैं कि मैं आपकी STD से जुड़े ईमेल, आपकी उस रिक्वेस्ट को डिलीट कर दूँ जिसमें आपने मुझसे एंटीबायोटिक्स देने के लिए कहा था ताकि आप चुपके से मेलिंडा को दे सकें और आपके पेनिस के डिस्क्रिप्शन को भी डिलीट कर दूँ।” इससे पहले न्याय विभाग द्वारा जारी की गई तस्वीरों में बिल गेट्स को एपस्टीन के साथ अलग-अलग जगहों पर देखा गया था।

हालाँकि, बिल गेट्स ने एपस्टीन द्वारा लगाए गए इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बिल गेट्स के प्रवक्ता ने ‘डेली मेल’ को बताया कि ये दावे पूरी तरह बेतुके और झूठे हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, ये दस्तावेज सिर्फ एपस्टीन की उस हताशा को दर्शाते हैं जो गेट्स के साथ रिश्ता खत्म होने की वजह से पैदा हुई थी और यह भी दिखाते हैं कि वह किसी को फँसाने और बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकता था।

जॉर्ज बुश I से जुड़े आरोप

एक ईमेल बातचीत में एपस्टीन की एक पीड़िता के हवाले से चौंकाने वाला दावा किया गया है, जिसमें लिखा है, “शुक्रिया एम, मुझे नहीं पता था कि बुश ने उसके साथ भी रेप किया था। ठीक है।” इस दस्तावेज में पीड़िता के बारे में और भी भयानक विवरण दिए गए हैं। इसमें लिखा है कि एक यॉट (लक्जरी नाव) पर रहने के दौरान उसने देखा कि अफ्रीकी-अमेरिकी पुरुष गोरी महिलाओं के साथ संबंध बना रहे थे और उस दौरान उन सभी महिलाओं के शरीर से खून निकल रहा था।

इतना ही नहीं, दस्तावेज में बेहद खौफनाक और अमानवीय हरकतों का जिक्र करते हुए आगे बताया गया है कि वह व्यक्ति एक प्रकार की बलि की रस्म (रिचुअलिस्टिक सैक्रिफाइस) का शिकार हुआ था, जिसमें एक टेढ़ी तलवार (सिमिटार) से उसके पैर काटे गए थे, हालाँकि, उसका कोई निशान नहीं बचा। दस्तावेज में यह भी दावा किया गया है कि उस यॉट पर उसने छोटे बच्चों के शरीर के अंग अलग करते, उनकी अंतड़ियाँ निकालते और लोगों को उन अंतड़ियों से निकली गंदगी (मल) खाते हुए देखा था।

दस्तावेजों में आगे यह भी दावा किया गया है कि ‘जॉर्ज बुश 1’ ने पीड़िता का बलात्कार किया था। दस्तावेज में सीधे तौर पर लिखा गया है, “जॉर्ज बुश 1 ने भी उसका रेप किया था।” इसके अलावा, दस्तावेज में यह भी बताया गया है कि पीड़िता को माइकल मूर नाम का व्यक्ति एफबीआई (FBI) की बिल्डिंग तक लेकर गया था। जानकारी के मुताबिक, यह माइकल मूर ‘ट्रू पंडित’ (True Pundit) नाम की वेबसाइट का निर्माता है। कई ऑनलाइन सोर्स इस वेबसाइट को एक ऐसी न्यूज साइट बताते हैं जो साजिशों (कॉन्सपिरेसी) को बढ़ावा देती है और जिसका मकसद एफबीआई की छवि को खराब करना है।

क्लिंटन और ट्रम्प पर एक पुरुष पीड़ित का बयान

एक अन्य पुरुष पीड़ित के बयान में यह दावा किया गया है कि साल 2000 में एक बड़े यॉट (लक्जरी नाव) पर जेफरी एपस्टीन और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उसके साथ कुकर्म (Sodomy) किया था। पीड़ित ने आगे बताया कि उस ट्रिप के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और उनकी वर्तमान पत्नी मेलानिया भी उसी यॉट पर मौजूद थे। हालाँकि, पीड़ित का कहना है कि जब ये घटनाएँ हुईं, तब वह अधिक नशीली दवाओं (ड्रग्स) के प्रभाव में था और उसे ये सब बातें साल 2016 में लंबे समय तक चली थेरेपी के बाद याद आईं।

पीड़ित ने यह पूरी आपबीती अगस्त 2019 में एफबीआई (FBI) द्वारा लिए गए एक इंटरव्यू के दौरान सुनाई थी। गौरतलब है कि अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने पिछले साल दिसंबर में एपस्टीन से जुड़ी इन फाइलों को सार्वजनिक करना शुरू किया था। यह कदम महीनों के राजनीतिक दबाव और अमेरिकी कॉन्ग्रेस द्वारा पारित एक नए कानून के तहत तय की गई कानूनी समय-सीमा के बाद उठाया गया है।