Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीति10 Exit Polls के आँकड़े देखें एक साथ… 2 में NDA कर रही 400...

10 Exit Polls के आँकड़े देखें एक साथ… 2 में NDA कर रही 400 पार: दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात में BJP की क्लीन स्वीप, इंडी की हालत खराब

10 एजेंसियों के अनुमान हम एक ही जगह आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। वैसे तो इन सबके आँकड़े अलग-अ्लग हैं। लेकिन, सबसे खास यह है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार दोबारा से बनती हुई दिखाई दे रही है।

2024 लोकसभा चुनावों के सातवें चरण के मतदान के बाद अब लोगों को सिर्फ नतीजों का इंतजार है। हर कोई अपनी गठबंधन को जिताना चाहता है और अलग-अलग अनुमान लगा रहा है। ऐसे में अलग-अलग एग्जिट पोल्स ने भी आगामी 4 जून को लेकर अपने अनुमान लगाए हैं।

इनमें से 10 एजेंसियों के अनुमान हम एक ही जगह आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। वैसे तो इन सबके आँकड़े अलग-अ्लग हैं। लेकिन, सबसे खास यह है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार दोबारा से बनती हुई दिखाई दे रही है।

एक भी एग्जिट पोल में पिछले लोकसभा चुनावों के नतीजों के मुकाबले एनडीए की कम सीट नहीं दिखाई गई है। उधर पूरे इंडी गठबंधन की हालत खस्ता है। इतने सारे दलों के एकजुट होने के बावजूद वो बहुमत के आँकड़े से कोसों दूर दिखाई दे रहे हैं। 542 लोकसभा सीटों को लेकर हुए मतदान में किसी को भी सरकार बनाने के लिए 272 सीटों के साथ बहुमत चाहिए।

‘जन की बात’ एग्जिट पोल

इस एग्जिट पोल में NDA को 377 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं INDI गठबंधन को 151 सीटें मिलती दिखाई गई हैं और अन्य के हिस्सेत 15 सीट आ सकती हैं।

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल ‘मैट्रिज’ में एनडीए को 353-368 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में कॉन्ग्रेस गठबंधन को 118-133 सीटें, जबकि अन्य को 43-48 सीटें मिलने की संभावना है।

रिपब्लिक टीवी का ‘P MARQ’

P MARQ एग्जिट पोल में एनडीए को 359 सीटें आती दिखाई गई हैं। वहीं 154 सीट इंडी गठबंधन को और 30 सीट अन्य को।

न्यूज नेशन का एग्जिट पोल

न्यूज नेशन ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 342-378 सीटें मिलने की संभावना जताई है। न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक, इंडिया गठबंधन को 153-169 सीटें, जबकि अन्य को 21-23 सीटें मिल सकती हैं।

ABP – C वोटर्स का एक्जिट पोल

ABP- C वोटर्स ने भी अपने एक्जिट पोल में NDA की सरकार बनना तय बताया है। कुल 543 लोकसभा सीटों में से 463 सीटों के जारी किए गए एग्जिट पोल में ABP- C वोटर्स ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 278 से 330 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इंडी गठबंधन के खाते में महज 126 से 174 सीटें आने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य के हिस्से में 4 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया न्यूज़ का एग्जिट पोल

इंडिया न्यूज़ ने भी D- डायनेमिक के साथ मिल कर एग्जिट पोल जारी किया है। इस पोल के मुताबिक NDA गठबंधन 372 सीटों के साथ एक बार फिर से सरकार बनाने जा रहा है। इसी एग्जिट पोल में इंडी गठबंधन को 124 व अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

न्यूज़ 24 का एग्जिट पोल

न्यूज़ 24 ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टुडेज चाणक्य के साथ मिल कर एग्जिट पोल जारी किया है। 518 सीटों के लिए जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक NDA गठबंधन 376-400 सीटों के साथ तीसरी बार सत्ता में आने जा रहा है। इसी सर्वे में इंडी गठबंधन को 103 के आसपास सिमटते बताया गया है।

इंडिया TV का एग्जिट पोल

इंडिया TV ने भी पोलस्ट्रेट के साथ मिल कर लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल जारी किया है। इस एग्जिट पोल में NDA को 400 पार बताया गया है। इंडिया TV के 543 सीटों के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA गठबंधन को 371 से 401 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। इंडिया TV – पोलस्ट्रेट ने इंडी गठबंधन के हिस्से में 109 से 139 व अन्य के खाते में 28 से 38 सीटें आने का अनुमान जताया है।

दैनिक भास्कर का एग्जिट पोल

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 281 से 350 सीटें आ सकती हैं। विपक्ष को 145 से 201 और अन्य को 22 से 49 तक सीट मिल सकती है।

इडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया

इंडिया टुजे के ‘एक्सिस माय इंडिया’ पोल के अनुसार, एनडीए को 361 से 401 तक सीटें आ सकती हैं जबकि इंडी को 131 से 166 सीट और अन्य को 8-20 सीट मिल सकती है।

राज्यों में क्या होगा NDA और INDI का हाल

सारे एक्जिट पोल देखते हुए अगर राज्यों की स्थिति पर गौर करें तो बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में 26-31 सीट भाजपा के खाते में आती दिख रही है और टीएमसी को 11 से 14, जबकि कॉन्ग्रेस और लेफ्ट को मिलाकर ज्यादा से ज्यादा 3 सीट आ सकती है। उत्तराखंड में कॉन्ग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा, सारी 5 सीटें एनडीए को आती दिखाई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में भी एनडीए को 10-11 सीट मिलती दिख रही हैं जबकि कॉन्ग्रेस को ज्यादा से ज्यादा एक। हिमाचल प्रदेश में सारी सीटें भाजपा के हिस्से आती दिख रही हैं। गुजरात में भी 26 सीटें भाजपा के खाते में आती दिखाई गई हैं। कुल पोल हैं जैसे एबीपी सी वोटर्स और एक्सिस माय इंडिया के पोल जिसमें एक सीट INDI को मिलती दिख रही है। हरियाणा को लेकर लगाए गए अनुमानों में भाजपा को 10 सीटों में 7-8 सीट मिलेंगी।

इसी तरह यूपी की 80 सीटों में 69 से 74 सीटें भाजपा के खाते में आती दिखाई गई हैं और इंडी के खाते में 6-11 सीट। बिहार की 40 सीटों में एनडीए को 29-33 सीट आती बताई गई है, इंडी को 7-11 सीट। इसी तरह दिल्ली को लेकर जारी आँकड़ों की मानें तो 7 की 7 लोकसभा सीट पर एनडीए का कब्जा हो सकता है और इंडी को ज्यादा से ज्यादा 1 सीट मिल सकती है। कर्नाटक में एनडीए को 20-26 सीट मिल सकती है और इंडी को 3-5 सीट। आँध्र प्रदेश की 25 सीटों में एनडीए को 19-25 तक सीट मिलती दिखाई गई है जबकि YSRC को 5-8 सीट। तेलंगाना की 17 सीट में एनडीए के हिस्से 7-9 सीट आ सकती है और इंडी को भी इतनी ही।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बांग्लादेशियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर झारखंड पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा: BJP नेता बाबू लाल मरांडी का आरोप, साझा की...

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हेमंत सरकार की पुलिस ने उन्हें बुरी तरह पीटा।

प्राइवेट सेक्टर में भी दलितों एवं पिछड़ों को मिले आरक्षण: लोकसभा में MP चंद्रशेखर रावण ने उठाई माँग, जानिए आगे क्या होंगे इसके परिणाम

नगीना से निर्दलीय सांसद चंद्रशेखर आजाद ने निजी क्षेत्रों में दलितों एवं पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने के लिए एक निजी बिल पेश किया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -