Homeराजनीतिमंत्री इमरान हुसैन के साथ जाँच को गए थे AAP MLA पंकज पुष्कर, राशन...

मंत्री इमरान हुसैन के साथ जाँच को गए थे AAP MLA पंकज पुष्कर, राशन दुकान पर पीटे गए

मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग और एक महिला पंकज पुष्कर के साथ मारपीट करती नजर आ रही है।

दिल्ली के तिमारपुर से आम आदमी पार्टी विधायक पंकज पुष्कर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ये घटना तिमारपुर में हुई। विधायक का आरोप है कि मंत्री इमरान हुसैन के साथ तिमारपुर इलाके में राशन की दुकानों के निरीक्षण के लिए गए थे। वहाँ जाँच में अनियमितता मिली और जैसे ही उन्होंने रजिस्टर की माँग की, राशन की दुकानवाले और उनके परिजनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विधायक ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने तिमारपुर थाने में शिकायत की है। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग और एक महिला पंकज पुष्कर के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। इस घटना पर विधायक की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सुबह के तकरीबन 11:30 बजे फूड एंड सप्लाई मिनिस्टर इमरान हुसैन इलाके में दो दुकानों पर विभागीय जाँच के लिए पहुँचे थे। टीम ने राशन की दुकान के रिकॉर्ड में अनियमितता पाया। जिसके बाद दुकान के मालिक और परिवार के सदस्यों ने विधायक पंकज पुष्कर और उनके कार्यालय प्रभारी देवेश कुमार की जमकर पिटाई की।

गौरतलब है कि, पंकज पुष्कर के साथ मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने भी पंकज पुष्कर ने अपने साथ हुए मारपीट की एक घटना का तिमारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बीते महीने जब पुष्कर नगर निगम के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का जायजा लेने निकले थे तो उस दौरान भू-माफिया ने उनके साथ बदसलूकी की थी। उस समय पंकज पुष्कर ने कहा था कि वजीराबाद इलाके में सक्रिय एक भू-माफिया ने उनके साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया में हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं हुई खाद की कमी: जानिए मोदी सरकार ने अपनी कूटनीति ने कैसे सुरक्षित रखा देश का...

भारत अपनी जरूरत की खाद का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में उर्वरक की आपूर्ति रुकी, तो मोदी सरकार ने फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी अपनाई।

अखिलेश यादव किस मुँह से माँग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? जिनके राज में बूथ लुटे, वही आज कर रहे ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा माँग रहे अखिलेश यादव को नहीं आई सपा राज की याद... जब होती थी बूथ कैप्चरिंग, विपक्षी उम्मीदवारों को 'उठवा' लेते थे।
- विज्ञापन -