Homeराजनीतिकेजरीवाल ने फिर बघारी शेखी, कहा- भाजपा का कोई नेता दिल्ली का सीएम बनने...

केजरीवाल ने फिर बघारी शेखी, कहा- भाजपा का कोई नेता दिल्ली का सीएम बनने लायक नहीं

"किसने रोक रखा है अमित शाह को शाहीन बाग़ प्रोटेस्ट के कारण बंद हुई सड़क को खुलवाने से? आखिर अमित शाह को इस ब्लॉकेड से क्या फायदा है? क्यों वो दिल्ली की जनता को चुनावी फायदों के लिए बेवजह परेशान कर रहे?"

गुरुवार को दिल्ली चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने एक इंटरव्यू में केजरीवाल ने फिर एक बार ‘अपने मुँह मियाँ मिट्ठू’ बनते नजर आए। पीटीआई को दिए अपने इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है। कहीं भाजपा संबित पात्रा या अनुराग ठाकुर को तो अपना मुख्यमंत्री नहीं बना देगी।”

केजरीवाल ने भाजपा पर चुनावों को ध्रुवीकृत करने का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव परिणाम बताएँगे कि उसे इस संदर्भ में कितनी सफलता हाथ लगी। केजरीवाल ने अपने इंटरव्यू में AAP वोटर्स को अच्छी शिक्षा, मॉडर्न सड़कें, अच्छी चिकित्सा व्यवस्था तथा 24 घंटे बिजली का तलबगार घोषित किया।

शाहीन बाग़ के कारण आम दिल्ली वासियों को हो रहीं मुश्किलों के लिए उन्होंने भाजपा सरकार तथा गृह मंत्री अमित शाह को दोषी ठहराया। गृहमन्त्री को कटघरे में खड़ा करते हुए केजरीवाल ने सवाल उठाया, “किसने रोक रखा है अमित शाह को शाहीन बाग़ प्रोटेस्ट के कारण बंद हुई सड़क को खुलवाने से? आखिर अमित शाह को इस ब्लॉकेड से क्या फायदा है? क्यों वो दिल्ली की जनता को चुनावी फायदों के लिए बेवजह परेशान कर रहे?”

भाजपा पर अपने हमले तेज करते हुए केजरीवाल ने उस पर अवैध कालोनियों की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि ये सिर्फ जनता को गुमराह करने में लगे हैं।दिल्ली की जनता से वादा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि वे चुनावों बाद पुनः वापसी करते हैं तो न सिर्फ पुरानी मुफ्त सुविधाओं वाली स्कीमों को जारी रखा जायेगा बल्कि जरूरत पड़ने पर नई स्कीमें भी शुरू की जाएंगीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -