Homeराजनीतिपीएमसी मामले में खाता धारकों के हंगामे पर सीतारमण बोलीं - जरूरत पड़ी तो...

पीएमसी मामले में खाता धारकों के हंगामे पर सीतारमण बोलीं – जरूरत पड़ी तो कानून में करेंगे ज़रूरी संशोधन

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रदर्शन कर रहे खाताधारकों से भी मुलावत की, उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कहा "हम ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर आरबीआई नज़र रखे हुए है, इस मामले का वित्त मंत्रालय से कोई लेना देना नहीं है लेकिन......

पीएमसी यानी पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में बवाल थमने की बजाए अलग ही रूप लेता जा रहा है। बैंक पर सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों के चलते कई खाताधारक नाराज़ हैं जिन्होंने आज खाताधारकों ने मुंबई स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। बता दें कि खाताधारकों का यह प्रदर्शन उस वक़्त हुआ जब केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित बीजेपी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहीं थीं।

हालांकि, पुलिस की मदद से प्रदर्शनकारियों पर काबू पा लिया गया। पूरे प्रदर्शन के दौरान नाराज़ खाताधारकों की मांग थी उनके साथ जो छल किया गया है उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके पैसे उन्हें लौटाए जाएं।
प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कहा “हमें हमारे पैसे दिलाए जाएं। हमें इससे कोई मतलब नहीं कि कोर्ट या फिर आरबीआई क्या कर रहा है, हमें बस अपने पैसे चाहिए, क्योंकि जितने पैसे मैंने जोड़कर खाते में जमा किए थे वह मैं अब फिर से नहीं कमा सकता।”

इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रदर्शन कर रहे खाताधारकों से भी मुलावत की, उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कहा “हम ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर आरबीआई नज़र रखे हुए है, इस मामले का वित्त मंत्रालय से कोई लेना देना नहीं है लेकिन अगर ज़रूरत पड़ी तो हम एक्ट में ज़रूरी बदलाव करेंगे, लेकिन अभी हम इस बदलाव के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जल सुरक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी नींव, समझिए क्यों जरूरी है भारत में नदियों को आपस में जोड़ना

राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) द्वारा तैयार किए गए 30 नदियों को जोड़ने का खाका भारत के भूगोल को हमेशा के लिए बदलने की क्षमता रखता है।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महँगा, अर्थव्यवस्था का बँटाधार कर कॉन्ग्रेस की सुक्खू सरकार लाई नया Cess: जानें- क्या है ‘विधवा और अनाथ उपकर’

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।
- विज्ञापन -