Homeराजनीतिमोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे अरुण जेटली, PM मोदी को पत्र लिखकर बताया...

मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे अरुण जेटली, PM मोदी को पत्र लिखकर बताया अपना फैसला

सरकार की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब ये भी देखना दिलचस्प होगा कि अरुण जेटली की अनुपस्थिति में अगला वित्तमंत्री किसे बनाया जाता है।

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शपथ ग्रहण से एक दिन पूर्व ही नई सरकार में स्वास्थ्य कारणों से कोई भी पद स्वीकार करने में अपनी असमर्थता जता दी है। अरुण जेटली ने अपने फैसले की जानकारी नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दे दी है। उन्होंने इस फैसले के पीछे स्वास्थ्य कारणों को ही बताया है।

सोशल मीडिया में कई दिनों से उनके ख़राब स्वास्थ्य की खबरें बहुत तेजी से फैलाई जा रही थीं। जिसका दो दिन पहले PIB ने खंडन भी किया था। उसके एक दिन पहले ही उन्हें AIIMS से डिस्चार्ज किया गया था। लेकिन शायद डॉक्टर्स की सलाह पर अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

हालाँकि, खबर लिखे जाने तक सरकार की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब ये भी देखना लाज़मी होगा कि अरुण जेटली की अनुपस्थिति में अगला वित्तमंत्री किसे बनाया जाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -