Homeराजनीति'इनके ही योगदानों से मजबूत हुई पार्टी': CM सरमा ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के...

‘इनके ही योगदानों से मजबूत हुई पार्टी’: CM सरमा ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के धोए पाँव, ‘बाढ़ मुक्त असम’ पर अमित शाह ने बनाई रणनीति

"मुझे हमारे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के पाँव धोने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिनके असीम योगदानों ने हमारी पार्टी को शुरुआती दौर में असम में मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं के पाँव धोए, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार (8 अक्टूबर, 2022) को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। सीएम सरमा ने कहा कि ये भाजपा की परंपरा है कि वरिष्ठों के प्रति सम्मान का भाव रखा जाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम हिमंता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के पाँव धो कर कपड़े से पोंछ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के खानपारा स्थित वेटेनरी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने ‘ कार्यकर्ता सम्मेलन’ में भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और उनकी हौसलाअफजाई की। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुवाहाटी के बशिष्ठ में ‘अटल बिहारी वाजपेयी भवन’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि असम और अन्य राज्यों में इससे भाजपा के विकास की गति बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बड़ों के प्रति सम्मान का प्रदर्शन करना भारतीय संस्कृति के स्वभाव में है। साथ ही ये हमारी पार्टी की परंपरा का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुझे हमारे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के पाँव धोने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिनके असीम योगदानों ने हमारी पार्टी को शुरुआती दौर में असम में मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।” गुवाहाटी में भाजपा के नए राज्य मुख्यालय के उद्घाटन से कार्यकर्ता भी उत्साह में दिखे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम को बाढ़ मुक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा के लिए नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। असम में हर साल की भाँति इस वर्ष भी भीषण बाढ़ ने लोगों को परेशान किया है। अमित शाह ने असम सरकार से कहा है कि वो जल्द ही एक एक्शन प्लान तैयार करे जिससे पानी के स्टोरेज की क्षमता बढ़ाई जा सके। साथ ही उन्होंने पर्याप्त मात्रा में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट भी आकर्षित करने का सुझाव दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -