Homeराजनीतिबंगाल के नंदीग्राम में मतदान से पहले BJP की महिला कार्यकर्ता की हत्या, TMC...

बंगाल के नंदीग्राम में मतदान से पहले BJP की महिला कार्यकर्ता की हत्या, TMC गुंडों पर धारदार हथियारों के साथ हमले का आरोप: ‘भाइपो’ की रैली के बाद बिगड़े हालात

गुंडों ने एक महिला भाजपा कार्यकर्ता रथिबाला आदि पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको बचाने आए उनके बेटे पर भी गुंडों ने हमला किया। इस हमले में महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की बाद में मौत हो गई। उसके घायल बेटे को कोलकाता एक एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में लोकसभा चुनाव से पहले भारी हिंसा हुई है। हिंसा में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या हो गई है। महिला की हत्या का आरोप तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के गुंडों पर लगा है। हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, नंदीग्राम के सोनचूरा गाँव में बुधवार (22 मई, 2024) को यह घटना हुई। भाजपा कार्यकर्ता बुधवार रात को चुनाव प्रचार को लेकर इकट्ठा हुए थे, इसी दौरान कुछ गुंडे वहाँ मोटरसाइकिल पर आए और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। उन्होंने धारदार हथियारों से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

इसी दौरान गुंडों ने एक महिला भाजपा कार्यकर्ता रथिबाला आदि पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको बचाने आए उनके बेटे पर भी गुंडों ने हमला किया। इस हमले में महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की बाद में मौत हो गई। उसके घायल बेटे को कोलकाता एक एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस हमले में भाजपा के कुल 7 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, उनका भी इलाज चल रहा है। भाजपा ने इस हमले का आरोप तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। TMC ने इस हमले में ना शामिल होने की बात कही है। TMC ने कहा है कि यह भाजपा कार्यकार्ताओं की आपसी लड़ाई है।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस हिंसा का कारण CM ममता के भांजे अभिषेक बनर्जी को बताया है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखे एक पोस्ट में बनर्जी पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह बर्बर कृत्य TMC ने इसलिए करवाया है क्योंकि उन्हें पता है कि वह हार रहे हैं।

अभिषेक बनर्जी ने नंदीग्राम में एक रैली में कहा था कि सुवेंदु अधिकारी यहाँ से गड़बड़ी करके जीते थे। उन्होंने कहा था कि यहाँ 2021 चुनावों में कुछ लोगों ने वोट नहीं पड़ने दिया था, अब उनको सावधान रहना चाहिए। अभिषेक बनर्जी ने एक महीने के भीतर नंदीग्राम वापस आने की बात भी कही थी।

भाजपा के एक कार्यकर्ता ने घटना के विषय में बताया, “कल भाईपो (भांजा) यहाँ आया था, उसके आने के बाद हमारे शांतिपूर्ण नंदीग्राम में तनाव हो गया। इसके बाद हमारी एक कार्यकर्ता की हत्या हो गई। बाकी लोग कोलकाता में भर्ती हैं। उनको पता है कि भाजपा नंदीग्राम से 50000 वोट जीतेगी इसलिए यह किया गया है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या सरकार सच में CJP विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस ले सकती है? जानिए कानून क्या कहता...

कानून के शासन से चलने वाले एक कामकाज करने वाले लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि जो लोग कानून तोड़ते हैं, चाहे वे प्रदर्शनकारी हों या आम नागरिक, उन्हें अपने कामों का नतीजा भुगतना पड़े।

भारत का रुपया 6 साल में पहली बार हुआ ‘अंडरवैल्यूड’, इंटरनेशनल मार्केट में होगा फायदा: जानिए क्यों आती है ऐसी स्थिति, कैसे चीनी युआन...

भारतीय रुपए के मूल्य में गिरावट से निर्यात को फायदा होगा, व्यापार घाटा कम करने में मदद मिलेगी। आरबीआई गर्वनर ने भी अवमूल्यन की बात मानी है।
- विज्ञापन -