Homeराजनीतिचुनावों में हवाई सफ़र को तरसेगी कॉन्ग्रेस, BJP ने बुक किए सभी हेलीकॉप्टर और...

चुनावों में हवाई सफ़र को तरसेगी कॉन्ग्रेस, BJP ने बुक किए सभी हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन

आनंद शर्मा ने कहा, “पार्टी को हेलीकॉप्टर या चार्टर्ड प्लेन नहीं मिल रहे हैं, बीजेपी ने चुनाव के लिए सभी की बुकिंग करा ली है। हमें बुकिंग के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।”

कॉन्ग्रेस को 2019 चुनाव से पहले हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन बुक करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने पहले से ही सारे हेलिकॉप्टर व चार्टर्ड प्लेन बुक कर लिए हैं। अब कॉन्ग्रेस को इस बात की चिंता हो रही है कि कैसे हवाई सफ़र तय किया जाएगा।

2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी की प्रचार समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने कहा, “पार्टी को हेलीकॉप्टर या चार्टर्ड प्लेन नहीं मिल रहे हैं, बीजेपी ने चुनाव के लिए सभी की बुकिंग करा है। हमें बुकिंग के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।” दुख ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच संसाधनों में गहरी खाई नज़र आती है।

चुनाव के दौरान बीजेपी ने भरी है सबसे ज़्यादा उड़ान

कर्नाटक और उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावों में हवाई सफ़र के मामले में बीजेपी कॉन्ग्रेस से आगे रही है। कर्नाटक चुनाव में निर्वाचन आयोग ने विमान से प्रचार करने संबंधी 53 आवेदनों को मंजूरी दी थी। इसमें से 36 आवेदन बीजेपी के थे, वहीं अन्य दो आवेदक कांग्रेस की ओर से थे। इसके अलावा जनता दल सेक्युलर(JDS) ने 9 आवेदन किए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -