Homeराजनीति'बुल डॉग है ग़ुलाम रसूल बलियावी': BJP नेता ने CM नीतीश कुमार की नीयत...

‘बुल डॉग है ग़ुलाम रसूल बलियावी’: BJP नेता ने CM नीतीश कुमार की नीयत पर जताया शक

"जदयू में बलियावी जैसे नेता जिस तरह का बयान देते हैं, उससे तो लगता है कि ऐसे नेताओं के सिर पर शीर्ष नेताओं का हाथ रहता है। तभी तो वो ऐसे बयान देते हैं। ऐसे में अगर गठबंधन टूटता है तो इससे घाटा जदयू को ही होगा।"

बिहार में सत्ताधारी गठबंधन दलों भाजपा और जदयू के बीच की तल्खी एक बार फिर से सतह पर आ गई और इसका कारण है बिहार में भाजपा नेता द्वारा दिया गया बयान। भाजपा नेता सच्चिदानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीयत पर शक जताने की बात कही है। उन्होंने नीतीश कुमार के हालिया बयानों का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनकी नीयत पर शक होता है। मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए विधान पार्षद राय ने कहा:

“मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विवादित बयान देने के लिए अपने नेताओं को खुली छूट दे रखी है। सीएम ने ख़ुद ही लोकसभा चुनाव के दौरान अपना मतदान करने के बाद विवादित बयान दिया था। उस वक़्त उन्हें ये कहने की क्या ज़रूरत थी कि जदयू अनुच्छेद 35A और 370 हटाने के मामले में भाजपा का समर्थन नहीं करती? भाजपा के नेता संयमित भाषा का इस्तेमाल करते हैं जबकि जदयू में बलियावी जैसे नेता जिस तरह का बयान देते हैं, उससे तो लगता है कि ऐसे नेताओं के सिर पर शीर्ष नेताओं का हाथ रहता है। तभी तो वो ऐसे बयान देते हैं। ऐसे में अगर गठबंधन टूटता है तो इससे घाटा जदयू को ही होगा।”

विधान पार्षद सच्चिदानन्द राय ने आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी। उसके बाद उन्होंने व्यवसाय में हाथ आजमाया और फिर विधान पार्षद बने। भाजपा नेता के इस बयान पर वरिष्ठ जदयू नेता के सी त्यागी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने भाजपा से राय पर कड़ी कार्रवाई करने की माँग की है। जदयू नेता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा को ऐसे नेताओं को नोटिस जारी करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से गठबंधन पर ख़राब असर पड़ता है और इसमें दोनों दलों का नुक़सान है। त्यागी ने कहा कि नीतीश एक बड़ा चेहरा हैं और उनके बारे में कोई इस तरह बोले, यह ठीक नहीं है। त्यागी ने दावा किया कि ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोजपा सुप्रीमों रामविलास पासवान भी नीतीश को बड़ा नेता मानते हैं, इसीलिए ऐसी बयानबाज़ी पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार में भाजपा एवं जदयू के नेताओं के बीच बयानबाज़ी का दौर हालिया समय में काफ़ी बढ़ गया है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश-रामविलास पर चुटकी लेते हुए उनके इफ़्तार पर तंज कसा था। मुस्लिम टोपी पहन कर इफ़्तार कर रहे नेताओं के बारे में गिरिराज ने कहा था कि कितना अच्छा होता, अगर ये लोग दीवाली और होली भी ऐसे ही मनाते।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -