Homeराजनीति2022 में BJP और ढींडसा के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव: कैप्टन अमरिंदर सिंह का...

2022 में BJP और ढींडसा के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव: कैप्टन अमरिंदर सिंह का ऐलान, बोले- ‘हमें विजेताओं को चुनना चाहिए’

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ समझौते को लेकर कहा कि हालाँकि, पार्टी स्तर पर अभी तक प्रधानमंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बात नहीं हुई है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर दोनों ही नेताओं से बातचीत हो चुकी है।

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियाँ तेज हैं। कॉन्ग्रेस से अलग होकर नई पार्टी गठित करने वाले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में अपनी पार्टी का ऑफिस खोला है। इसके साथ ही कैप्टन ने बीजेपी और ढींडसा के साथ गठबंधन कर आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ने का ऐलान कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार (6 दिसंबर 2021) को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ के सेक्टर 9 डी में पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का नाम पंजाब लोक कॉन्ग्रेस पार्टी है। बीजेपी के साथ समझौते को लेकर उन्होंने कहा कि हालाँकि, पार्टी स्तर पर अभी तक प्रधानमंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बात नहीं हुई, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर दोनों ही नेताओं से बातचीत हो चुकी है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कैप्टन ने कहा है, “हमारा उद्देश्य पंजाब विधानसभा चुनाव जीतना है और हम जीतेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “सैद्धांतिक तौर पर फैसला हो चुका है, अब सीट एडजस्टमेंट करना है। हम ढींडसा साहब की पार्टी के साथ सीट एडजस्टमेंट भी करेंगे। मैं दोनों पार्टियों से कहूँगा कि हमें विजेताओं को चुनना चाहिए और उन्हीं उम्मीदवारों का समर्थन करना चाहिए।”

पार्टी के उद्घाटन को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, “आज ‘पंजाब लोक कॉन्ग्रेस’ कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया। पंजाब की समृद्धि और सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मैं अपने राज्य और इसके लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखने का संकल्प लेता हूँ।”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अमरिंदर सिंह और टकसाली नेता ढींडसा के साथ समझौता करने का इशारा किया था। शनिवार को उन्होंने कहा था कि कैप्टन और सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ बातचीत हो रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -