Friday, May 3, 2024
Homeराजनीति'मौसम की तरह यूपी के माफिया भी ठंडे पड़ गए': CM योगी ने नोएडा...

‘मौसम की तरह यूपी के माफिया भी ठंडे पड़ गए’: CM योगी ने नोएडा को दी ₹1700 करोड़ की 124 परियोजनाओं की सौगात, बोले – संस्कृति पर हो रहा डिजिटल अटैक

"यूपी सरकार ने दिल्ली और मुंबई में लड़कियों की हत्या होते देखा है। ऐसी ही घटनाएँ जब उत्तर प्रदेश में हुईं तो इस पर अध्यादेश लाया गया। कानून काम कर रहा है। समाज को भी जागरूक होना चाहिए।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में कहा है कि यूपी पुलिस ने गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण कराने वाले गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह देश के 25 राज्यों में फैला हुआ है। उन्होंने यह भी कहा है कि देश की संस्कृति पर डिजिटल माध्यम से भी हमले हो रहे हैं। सीएम योगी ने गौतम बुद्ध नगर को 1700 करोड़ रुपए की कुल 124 परियोजनाओं की सौगात दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में हुए धर्मांतरण का जिक्र करते हुए कहा है कि यूपी पुलिस ने एक ऐसा गिरोह पकड़ा जो गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण करा रहा था। यह गिरोह सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि देश के करीब 25 राज्यों में फैला है। गिरोह के लोग गेमिंग ऐप के जरिए भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे। यूपी सरकार ने दिल्ली और मुंबई में लड़कियों की हत्या होते देखा है। ऐसी ही घटनाएँ जब उत्तर प्रदेश में हुईं तो इस पर अध्यादेश लाया गया। कानून काम कर रहा है। समाज को भी जागरूक होना चाहिए।

सीएम योगी ने यह भी कहा है कि वह बीते कई दिनों से लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त थे। इस दौरान वह, बलिया, बलरामपुर, अंबेडकर नगर और गोरखपुर जिले में गए थे। वहाँ बहुत गर्मी थी। लेकिन जब वह पश्चिमी यूपी की तरफ़ आए तो उन्हें लगा कि यहाँ भी गर्मी होगी। लेकिन मौसम की कृपा है कि जैसे उत्तर प्रदेश के माफिया ठंडे हो गए वैसे ही मौसम भी ठंडा हो गया।

उन्होंने आगे कहा है कि वर्तमान में भारत अपनी बड़ी उपलब्धियों को लेकर वैश्विक मंच पर छाया हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में जी 20 की बैठक हो रहीं हैं। जी20 यानि दुनिया के 20 बड़े देश, इन देशों में दुनिया की 65 फीसदी से अधिक आबादी निवास कर रही है। दुनिया के 80 फीसदी संसाधनों और 85 फीसदी GDP पर जिनका अधिकार है और 90 प्रतिशत पेटेंट पर जिन देशों का अधिकार है। उन देशों की अध्यक्षता भारत कर रहा है। भारत तेजी से बढ़ रहा है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान एक-एक रोटी के लिए मोहताज हो रहा है

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा है कि संस्कृति पर हमले पहले में भी हुए हैं और आगे भी होंगे। युवाओं का काम संस्कृति बचाकर रखना है। युवाओं को संस्कृति बचाने के लिए अभियान का हिस्सा बनने की जरूरत है। संस्कृति पर अब अलग-अलग तरीके से हमले होने लगे हैं। युवा आज के समय में स्मार्टफोन पर 24 घंटे में से 8 घंटे का समय बिताता है और यह भी एक तरीके से संस्कृति पर हमला है। संस्कृति पर डिजिटल माध्यम से भी हमले हो रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है, “जिन लोगों ने लोकतंत्र को रौंदा था, आज उनके साथ समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल, जेडीयू और जेपी के अनुयायी कहे जाने वाले अन्य दलों की साठ-गाँठ हो रही है। भ्रष्टाचार को कारनामों का छिपाने का समाजवादी पार्टी का पुराना इतिहास रहा है। समाजवादी पार्टी ने साल 2004 में कॉन्ग्रेस के बिना माँगे ही अपना समर्थन दे दिया था। कॉन्ग्रेस समर्थन नहीं चाहती थी, लेकिन जबरदस्ती चिपको आंदोलन को रूप में खुद को अग्रणी भूमिका में दिखाने के लिए सपा ने वो काम किया। एक बार फिर से समाजवादी पार्टी अपने उसी इतिहास को दोहराने जा रही है।”

1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं की सौगात

योगी आदित्यनाथ ने रविवार (25 जून 2023) को कुल 1718.66 करोड़ की 124 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। आईएसएम मुख्यरूप से नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाला पर्थला चौक केवल फ्लाईओवर। सेक्टर-142 में एडवंट अंडरपास, सेक्टर-78 में वेदवन पार्क का विकास। नोएडा पुलिस को 55 नग फोर व्हीलर, सेक्टर-123 में 400/132/33 केवी सब स्टेशन। तथा सॉलिड वेस्ट से प्रतिदिन 900 टन क्षमता का टोटिफाइड चारकोल उत्पादन एवं 300 टन क्षमता वाले वायो सीएनजी गैस प्लांट, नोएडा के औद्योगिक सेक्टर-162 एवं 163 हेतु ड्रेन, जलापूर्ति, सीवर लाइन की स्थापना शामिल है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

19 साल बाद संजय निरुपम ने की घर वापसी, शिवसेना में CM एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत: ‘खिचड़ी चोर’ के विरोध में छोड़ दी...

संजय निरुपम फिर से शिवसेना में शामिल हो गए हैं। करीब 19 साल बाद घर वापसी करते हुए उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया।

अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कॉन्ग्रेस’ नाम से हैंडल: कार्रवाई देख बिलबिलाया मोहम्मद जुबैर

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में कॉन्ग्रेस के सोशल मीडिया टीम से जुड़े अरुण रेड्डी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -