Friday, April 26, 2024
Homeराजनीतिअलका लम्बा ने AAP कार्यकर्ता को खदेड़ा, खींच कर थप्पड़ मारा लेकिन लगा ही...

अलका लम्बा ने AAP कार्यकर्ता को खदेड़ा, खींच कर थप्पड़ मारा लेकिन लगा ही नहीं

पुलिसकर्मी AAP कार्यकर्ता को पकड़कर वहाँ से ले गए लेकिन अंत तक अलका लाम्बा उसे वहाँ से खदेड़ती रहीं। उनका आरोप है कि उक्त AAP कार्यकर्ता ने उनके बेटे को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस भले ही लड़ाई में कमजोर दिख रही हो लेकिन पार्टी नेताओं के तेवर अभी भी कमजोर नहीं हुए हैं। ताज़ा वाकया नार्थ दिल्ली के ‘मजनू का टीला’ का है, जहाँ आम आदमी पार्टी और कॉन्ग्रेस के बीच की राजनीतिक लड़ाई मारपीट में बदल गई। अलका लम्बा ने न सिर्फ़ केजरीवाल की पार्टी के एक कार्यकर्ता को खदेड़ा बल्कि खींच कर एक चाँटा भी मारा। हालाँकि, वो चाँटा उसे लगा नहीं। अलका लाम्बा कुछ महीनों पहले तक आम आदमी पार्टी में थी लेकिन फिर वो अपनी पुरानी पार्टी कॉन्ग्रेस में चली गईं। लाम्बा ने सोनिया गाँधी से मुलाक़ात भी की थी।

सोशल मीडिया पर अलका लम्बा का AAP कार्यकर्त्ता को चाँटा मारने की कोशिश करते हुए हुए वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिसकर्मी AAP कार्यकर्ता को वहाँ से ले गए लेकिन अंत तक अलका लाम्बा उसे वहाँ से खदेड़ती रहीं। उनका आरोप है कि उक्त AAP कार्यकर्ता ने उनके बेटे को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे थे। अलका लम्बा फ़िलहाल दिल्ली के चाँदनी चौक से कॉन्ग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रही हैं। पिछली बार वो इसी क्षेत्र से केजरीवाल की पार्टी से विधायक बनी थीं। अब चाँदनी चौक से उम्मीदवार एक्सचेंज हो गए हैं। अर्थात, पछली बार कॉन्ग्रेस की तरफ से मैदान में उतरे प्रह्लाद साहनी इस बार AAP से मैदान में हैं।

अलका लम्बा का केजरीवाल के प्रति गुस्सा हाल ही में तब देखने को मिला था, जब उन्होंने दिल्ली के सीएम के बारे में कहा था कि उन्होंने लड़ाई-झगड़े में ही 5 साल निकाल दिए। आम आदमी पार्टी के नारे ‘अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल’ को अलका लाम्बा ने मजाक करार दिया था। लाम्बा ने कहा था कि बीते 5 साल लड़ाई-झगडे और कोर्ट-कचहरी में नज़र आने वाले केजरीवाल को अब बस भी करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार तो जामा मस्जिद के पास भूमाफियाओं से ज़मीन भी खाली नहीं करा पाई। अलका लाम्बा ने दावा किया था कि जहाँ मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए, वहाँ कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

अलका लम्बा द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की घटना के बाद AAP नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी उनके ख़िलाफ़ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी। वायरल वीडियो में अलका लम्बा और AAP कार्यकर्ताओं के बीच गाली-गलौज होते हुए भी देखा जा सकता है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इस्लामी-वामी फिलीस्तीन समर्थकों का आतंक देख US भूला मानवाधिकारों वाला ज्ञान, भारत के समय खूब फैलाया था प्रोपगेंडा: अमेरिका का दोहरा चरित्र बेनकाब

यूएस आज हिंसक प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन यही काम जब भारत ने देश में कानून-व्यवस्था बनाने के लिए करता है तो अमेरिका मानवाधिकारों का ज्ञान देता है।

स्त्री धन पर सिर्फ पत्नी का हक, पति या सुसराल वालों का नहीं: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, शख्स से कहा- बीवी को देने पड़ेंगे...

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ कहा है कि महिला का स्त्रीधन उसकी पूर्ण संपत्ति है. जिसे अपनी मर्जी से खर्च करने का उसे पूरा अधिकार है। इस स्त्री धन में पति कभी भी साझीदार या हिस्सेदार नहीं बन सकता।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe