Homeबड़ी ख़बरकॉन्ग्रेस को EC से झटका: कैंपेन सॉन्ग में नफरत और 'समुदाय' को भड़काने की...

कॉन्ग्रेस को EC से झटका: कैंपेन सॉन्ग में नफरत और ‘समुदाय’ को भड़काने की बात, हटाई गईं लाइनें

चुनाव आयोग द्वारा जताई गई आपत्ति के बाद उसमें सुधार कर उसे दोबारा MCMC के पास भेजा गया। इसके बाद आयोग ने इस चुनाव अभियान प्रचार गीत को हरी झंडी दे दी है।

सभी राजनीतिक पार्टियाँ जोर-शोर से लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। चुनाव आयोग भी सभी पार्टियों पर अपनी गहरी नजर बनाए हुए है। इस बीच कॉन्ग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नया नारा जारी कर दिया है। बता दें कि चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद कॉन्ग्रेस का नया नारा जारी किया गया।

दिल्ली में चुनाव आयोग की मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (MCMC) की टीम ने कॉन्ग्रेस के कैंपेन सॉन्ग की कुछ लाइनों को आपत्तिजनक बताते हुए उसमें बदलाव करने के लिए कहा था। इन लाइनों में मोदी सरकार द्वारा नफरत फैलाने और समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया गया था। चुनाव आयोग द्वारा जताई गई आपत्ति के बाद उसमें सुधार कर उसे दोबारा MCMC के पास भेजा गया। इसके बाद आयोग ने इस चुनाव अभियान प्रचार गीत को हरी झंडी दे दी है।

इसको कॉन्ग्रेस ने ‘अब होगा न्याय’ नाम दिया है। रविवार (अप्रैल 7, 2019) को कॉन्ग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और रणदीप सुरजेवाला ने ‘अब होगा न्याय थीम’ पर चुनाव लड़ने की जानकारी दी है। आनंद शर्मा ने बताया कि कॉन्ग्रेस के थीम सॉन्ग को जावेद अख्तर ने लिखा है। इस गाने में कॉन्ग्रेस ने केन्द्र की मोदी सरकार पर सीधे सवाल उठाए हैं। गाने के बोल में रोजगार के बुरे हालातों, नोटबंदी, महिलाओं की सुरक्षा, जीएसटी और किसानों में बढ़ती आत्महत्या के प्रमुख मुद्दे उठाए गए हैं।

गौरतलब है कि कॉन्ग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसमें कॉन्ग्रेस ने सत्ता में आने पर गरीबों को न्यूनतम आय योजना के तहत हर साल ₹72 हजार दिए जाने का वादा किया है। इसी न्यूनतम आय योजना ‘न्याय’ को ही चुनावी नारा बनाते हुए कॉन्ग्रेस ने ये नारा जारी किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -