Homeराजनीति'शबरी के घर आए राम': दलित महिला ने 'टीवी के राम' अरुण गोविल की...

‘शबरी के घर आए राम’: दलित महिला ने ‘टीवी के राम’ अरुण गोविल की उतारी आरती, वाल्मीकि बस्ती में मेरठ के BJP प्रत्याशी का भव्य स्वागत

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेरठ से भाजपा प्रत्याशी शनिवार को मेरठ की वाल्मीकि बस्ती में जनसंपर्क अभियान के लिए पहुँचे थे। यहाँ वह नीतू जाटव के घर में गए। घर में प्रवेश करने से पहले अरुण गोविल की आरती उतारी गई। उनकी आरती नीतू जाटव ने उतारी। नीतू जाटव ने उन्हें माला पहनाई और अपने घर में स्वागत किया।

भाजपा के मेरठ लोकसभा सीट से उम्मीदवार और अभिनेता अरुण गोविल जब शनिवार (13 अप्रैल, 2024) को एक दलित के घर पहुँचे तो उनकी आरती उतारी गई। उनकी आरती उतारने वाली महिला ने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया और ऐसा लगा कि शबरी के घर राम आ गए हैं। अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम का किरदार अदा किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेरठ से भाजपा प्रत्याशी शनिवार को मेरठ की वाल्मीकि बस्ती में जनसंपर्क अभियान के लिए पहुँचे थे। यहाँ वह नीतू जाटव के घर में गए। घर में प्रवेश करने से पहले अरुण गोविल की आरती उतारी गई। उनकी आरती नीतू जाटव ने उतारी। नीतू जाटव ने उन्हें माला पहनाई और अपने घर में स्वागत किया।

नीतू जाटव के घर में अरुण गोविल ने जलपान भी किया। नीतू जाटव ने बताया कि अरुण गोविल के उनके घर से उनका सपना पूरा हो गया और उन्हें ऐसा लगा कि शबरी के घर राम आ गए। अरुण गोविल ने वाल्मीकि नगर के और भी घरों में जनसंपर्क किया। इसके बाद वह स्थानीय पार्षद के घर भी पहुँचे।

गौरतलब है कि इस सीट से अब तक भाजपा के ही राजेन्द्र अग्रवाल सांसद थे। राजेन्द्र अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठतम सांसदों में से एक थे। वह मेरठ सीट पर लगातार 2009 से ही चुनाव जीत रहे थे। उनका इस बात टिकट काट कर पार्टी ने अभिनेता अरुण गोविल को लड़ाने का निर्णय लिया। अरुण गोविल की भारतीय घरों में काफी लोकप्रियता है।

गोविल ने 1980 के दशक में बनाए गए और दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले नाटक रामायण में श्रीराम का रोल अदा किया था। वह लगातार मेरठ में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनकी स्थिति इस सीट पर मजबूत नजर आ रही है। उनके सामने समाजवादी पार्टी से सुनीता वर्मा प्रत्याशी हैं।

समाजवादी पार्टी इस सीट पर तीन बार प्रत्याशी बदल चुकी है। सबसे पहले पार्टी ने यहाँ भानू प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाहरी होने के कारण उनका टिकट काट दिया गया। इसके बाद मेरठ से सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान को टिकट दिया गया था लेकिन उनकी टिकट काट दी गई। इसके बाद सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

US में साइक्लोस्पोरियासिस का प्रकोप, तेजी से फैल रहा आँखों से न दिखने वाला यह खतरनाक पैरासाइट: जानिए, कैसे ये भारत में भी फैल...

अमेरिका में तेजी से फैल रहे साइक्लोस्पोरियासिस संक्रमण के कारण, लक्षण, फैलने की वजह, इलाज और बचाव के प्रभावी उपाय विस्तार से जानिए।

‘मेरी हिंदू बेटी अब मुझे और मेरे बेटे को जान से मारना चाहती है’: पिता ने ऑपइंडिया से बयाँ किया दर्द, कहा- वसीम, इकरा...

गाजियाबाद में एक हिंदू पिता ने वसीम,उसके परिवार, इकरा और नेहा खान पर उनकी बेटी के ब्रेनवॉश और परिवार की हत्या की साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- विज्ञापन -