HomeराजनीतिAAP ने उतारे सबसे ज्यादा दागी, 70 में से 36 पर गंभीर आपराधिक मामले:...

AAP ने उतारे सबसे ज्यादा दागी, 70 में से 36 पर गंभीर आपराधिक मामले: करोड़पतियों में कॉन्ग्रेस आगे

हलफनामे में दिए गए ब्यौरों के मुताबिक सबसे ज्यादा 55 (83%) उम्मीदवार कॉन्ग्रेस के करोड़पति हैं। इसके बाद आप का नंबर आता है। उसके 51 (73%) और बीजेपी के 47 (70%) उम्मीदवार करोड़पति हैं।

साफ-सुथरी राजनीति का वादा कर दिल्ली की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे 672 प्रत्याशियों में से 133 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण कर एडीआर ने यह जानकारी दी है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएँगे। नतीजे 11 फरवरी को आएँगे।

आप के 70 उम्मीदवारों में से 42 यानी 60% के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। 51 फीसदी यानी 36 आप उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, “विश्लेषण किए गए 672 उम्मीदवारों में से 133 (20 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में 673 उम्मीदवारों के विश्लेषण में 114 (17 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी थी।” रिपोर्ट के अनुसार 32 उम्मीदवारों ने शपथपत्र में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले का उल्लेख किया है। इनमें से एक पर बलात्कार का और चार पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं।

बीजेपी ने 67 उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें 26 (39%) के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें से 17 (25%) पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं। कॉन्ग्रेस के 66 में से 18 (27%) पर आपराधिक मामले हैं। इनमें से 13 (20%) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। बसपा के 66 में से 21 (18%) उम्मीदवार दागी हैं। इनमें से 10 (15%) पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2015 के चुनाव में 71 पार्टियॉं मैदान में थी जो इस बार बढ़कर 95 हो गई है।

संस्था ने उम्मीदवारों की संपत्ति का विश्लेषण भी दिया है। हलफनामे में दिए गए ब्यौरों के मुताबिक सबसे ज्यादा 55 (83%) उम्मीदवार कॉन्ग्रेस के करोड़पति हैं। इसके बाद आप का नंबर आता है। उसके 51 (73%) और बीजेपी के 47 (70%) उम्मीदवार करोड़पति हैं। बसपा के 66 में से केवल 13 (20%) उम्मीदवार ही करोड़पति हैं।

टॉप तीन अमीर उम्मीदवारों की बात करें तो तीनों आप पार्टी से हैं। पहले नंबर पर आप के धर्मपाल लकड़ा हैं। वह मुंडका से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास 292 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दूसरे नबंर पर आरके पुरम से आप की उम्मीदवार प्रमिला टोकस हैं। उनके पास 80.8 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। तीसरे नंबर पर राम सिंह नेताजी हैं। वह बदरपुर से उम्मीदवार हैं। उनकी संपत्ति 80 करोड़ रुपए की है।

रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.34 करोड़ रुपए की है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजेश कुमार की कुल संपत्ति मात्र 3600 रुपए है। शालीमार बाग सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही पूनम कौशिक छह हजार रुपए की मालिकन हैं। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से 148 निर्दलीय हैं। 224 उम्मीदवार गैर मान्यताप्राप्त दलों से हैं। क्षेत्रीय पार्टियों के 90 और राष्ट्रीय पार्टियों से 210 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मेरी बेटी ने फॉंसी लगा ली, संजय सिंह ने धक्के मार बाहर कर दिया: AAP कैंडिडेट का विरोध कर रही एक माँ

AAP की शिक्षा क्रांति! 12वीं में घट गए बच्चे, 10वीं के नतीजे 13 साल में सबसे बदतर

केजरीवाल के 2 वीडियो, 1 टोटका: ‘बच्चों की कसम’ जैसी तो नहीं AAP गारंटी कार्ड

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -