Homeराजनीति'हरामखोर' टिप्पणीकार संजय राउत की बीवी को ED का समन, ₹4355 करोड़ का बैंक...

‘हरामखोर’ टिप्पणीकार संजय राउत की बीवी को ED का समन, ₹4355 करोड़ का बैंक घोटाला

संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत की कुछ दिनों पहले ED ने गिरफ्तारी की थी। प्रवीण राउत के अकाउंट के किसी तरह का ट्रांज़ेक्शन वर्षा राउत के अकाउंट में हुआ। ED जानना चाहती है कि ये ट्रांजेक्शन कैसे हुआ।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा को पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक (PMC) घोटाला मामले में जाँच में शामिल होने के लिए समन जारी किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना नेता की पत्नी वर्षा राउत को 29 दिसंबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रवीण राउत नाम के एक अन्य आरोपित की पत्नी के साथ वर्षा राउत का 50 लाख रुपए का लेनदेन संदेह के घेरे में है।

संजय राउत के नजदीकी प्रवीण राउत को कुछ दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि प्रवीण राउत के अकाउंट से कुछ ट्रांजेक्शन वर्षा राउत के अकाउंट में हुआ। अब इसी संबंध में ईडी जानकारी जुटाना चाह रही है। प्रवर्तन निदेशालय जानना चाहती है कि ये ट्रांजेक्शन कैसे हुआ है और इसके पीछे का कारण क्या है? पूरी जानकारी जुटाने के लिए ही वर्षा राउत को समन किया गया है।

इस खबर सामने आने के कुछ ही देर बाद शिवसेना नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है –

PMC बैंक घोटाला

उल्लेखनीय है कि पिछले साल सितंबर में रिजर्व बैंक को पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) में हो रहे कथित घोटाले का पता चला था। इसके बाद आरबीआई ने बैंक से पैसे की निकासी पर सीमा लगा दी थी। भारतीय रिज़र्व बैंक को पता चला था कि पीएमसी बैंक मुंबई के एक रियल इस्टेट डेवलेपर को क़रीब 6500 करोड़ रूपए ऋण देने के लिए नकली बैंक खातों का उपयोग कर रहा है।

इससे बचने के लिए रिजर्व बैंक ने सितंबर 24, 2019 को पैसे निकालने पर एक सीमा लगा दी। शुरुआत में हर खाताधारक 50,000 रुपए निकाल सकता था, अब यह सीमा 1 लाख रुपए कर दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

रेनबो वॉरियर्स से कॉकरोच तक: गोवा में धारा 39A का असली रंग और वैचारिक जड़ें

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -